लाइव न्यूज़ :

कोई नहीं कह सकता कि पाकिस्तान ने एफएटीएफ पर अपने वादे को पूरा किया : फ्रांसीसी राजदूत

By भाषा | Updated: December 17, 2019 05:18 IST

Open in App

भारत में फ्रांस के राजदूत एमैन्युल लेनां ने सोमवार को कहा कि कोई भी व्यक्ति यह नहीं कह सकता कि पाकिस्तान वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) पर अपने वादे को पूरा कर रहा है। इसलिए, उस पर दबाव बनाने की जरूरत है।

आतंकवाद को मुहैया होने वाले धन की निगरानी करने वाला पेरिस स्थित संगठन एफएटीएफ ने पाकिस्तान को विस्तारित अवधि फरवरी 2020 तक ‘संदिग्ध सूची’ में रखा है। साथ ही, अक्टूबर में यह चेतावनी दी कि इस्लामाबाद ने यदि 27 सूत्री सूची में शेष 22 बिंदुओं का अनुपालन नहीं किया तो पाकिस्तान को ‘काली सूची’ में डाल दिया जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या फ्रांस को लगता है कि पाकिस्तान ने अपने वादे को पूरा किया है, लेनां ने कहा, ‘‘कोई नहीं कह सकता कि पाकिस्तान अपने वादे को पूरा कर रहा है और इस देश पर दबाव बनाने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फरवरी में देखते हैं कि पाकिस्तान ने क्या कदम (अपने वादे को पूरा करने में) उठाये हैं।’’

भारत के नागरिकता (संशोधन) कानून पर फ्रांस के रुख के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह नयी दिल्ली का आंतरिक और घरेलू मामला है। साथ ही रेखांकित किया कि उनका देश धार्मिक स्वतंत्रता में विश्वास करता है।

लेनां ने बातचीत में कहा कि भारत लोकतंत्र है और जब लोगों के विचारों में विवाद होता है तो वे उच्चतम न्यायालय जैसे संस्थाओं का रुख कर सकते हैं जो कुशलतापूर्वक फैसला ले सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि किसी भी देश के लिए भारत के आंतरिक मामले पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। हम धार्मिक स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं और यह ऐसा मुद्दा नहीं जिसपर हम टिप्पणी करें।’’

पूर्वोत्तर में हुए हालिया प्रदर्शनों को लेकर फ्रांसीसी नागरिकों को इस क्षेत्र की यात्रा के लिए फ्रांस द्वारा एक परामर्श जारी किए जाने के विषय पर उन्होंने कहा कि यह एक मानक परामर्श है जो प्रदर्शन की खबर आने पर जारी किया जाता है।

उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत के सहयोग की इच्छा जताते हुए कहा कि इस पूरे विषय पर काम करना फ्रांस की बहुत बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारत के साथ सहयोग प्रगाढ़ करने की भी इच्छा जाहिर की।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?