नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में स्पेन का सर्वोच्च पुरस्कार

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:29 IST2021-05-26T20:29:25+5:302021-05-26T20:29:25+5:30

Nobel Prize winner Amartya Sen's highest award in the field of social science | नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में स्पेन का सर्वोच्च पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में स्पेन का सर्वोच्च पुरस्कार

लंदन, 26 मई भारतीय अर्थशास्त्री एवं नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में स्पेन के सर्वोच्च पुरस्कार ‘प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड’ से नवाजा गया है।

प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस फाउंडेशन ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 87 वर्षीय सेन को 20 देशों के 41 उम्मीदवारों में से इस पुरस्कार के लिए चुना गया।

इसने कहा, ‘‘भुखमरी पर उनके अनुसंधान और मानव विकास पर उनके सिद्धांत, लोक कल्याण से जुड़ी अर्थ नीतियों ने अन्याय, असमानता, बीमारी और अज्ञानता से लड़ने में योगदान दिया है।’’

पुरस्कार में जोआन मिरो की प्रतिमा और 50,000 यूरो नकद दिए जाते हैं।

जूरी ने कोविड-19 की वजह से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पुरस्कार की घोषणा की।

सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में ‘प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड’ इतिहास, कानून, भाषा, शिक्षण, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, दर्शन शास्त्र, भूगोल, अर्थशस्त्र आदि में शोध कार्य के लिए दिया जाता है।

सेन को 1998 में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nobel Prize winner Amartya Sen's highest award in the field of social science

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे