जलवायु संबंधी खोजों के लिए तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

By भाषा | Updated: October 5, 2021 16:12 IST2021-10-05T16:12:29+5:302021-10-05T16:12:29+5:30

Nobel Prize in Physics awarded to three scientists for climate-related discoveries | जलवायु संबंधी खोजों के लिए तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

जलवायु संबंधी खोजों के लिए तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

स्टाकहोम, पांच अक्टूबर (एपी) इस वर्ष भौतकी के नोबेल पुरस्कार के लिए जापान, जर्मनी और इटली के तीन वैज्ञानिकों को चुना गया है।

स्यूकूरो मनाबे और क्लॉस हैसलमैन को ‘पृथ्वी की जलवायु की भौतिक ‘मॉडलिंग’, ग्लोबल वॉर्मिंग के पूर्वानुमान की परिवर्तनशीलता और प्रामाणिकता के मापन’ क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए चुना गया है।

पुरस्कार के दूसरे भाग के लिए जॉर्जियो पारिसी को चुना गया है। उन्हें ‘परमाणु से लेकर ग्रहों के मानदंडों तक भौतिक प्रणालियों में विकार और उतार-चढ़ाव की परस्पर क्रिया की खोज’ के लिए चुना गया है।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव गोरन हैन्सन ने मंगलवार को विजेताओं के नाम घोषित किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nobel Prize in Physics awarded to three scientists for climate-related discoveries

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे