लाइव न्यूज़ :

रसायन विज्ञान को हरित बनाने वाले अणुओं के निर्माण के अभूतपूर्व तरीके के लिए नोबेल पुरस्कार

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:01 IST

Open in App

(रेमन रियोस, यूनिवर्सिटी ऑफ साउथम्पटन)

साउथम्पटन, सात अक्टूबर (द कन्वरसेशन) जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के डेविड मैकमिलन “ऑर्गेनोकैटलिसिस” के विकास के लिए रसायन विज्ञान 2021 में एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (8,70,000 यूरो) का नोबेल पुरस्कार साझा करेंगे। ऑर्गेनोकैटलिसिस अणुओं के निर्माण के लिए एक सटीक उपकरण है जिसने फार्मास्युटिकल अनुसंधान को बढ़ावा दिया है और रसायन शास्त्र को अधिक हरित एवं सस्ता बनाया है।

उनका अनुसंधान 2000 का है, जब रसायन शास्त्रियों ने स्वतंत्र रूप से "असममिति‍क ऑर्गेनोकैटलिसिस" की दिशा में पहला कदम विकसित किया, जो कि छोटे कार्बनिक अणुओं द्वारा रासायनिक प्रतिक्रियाओं को सक्रिय करना है।

कई प्रौद्योगिकियां और अनुसंधान के क्षेत्र अणुओं पर निर्भर होते हैं जिन्हें रासायनिक प्रतिक्रियाओं में बनाया जाना है। दुर्भाग्य से, ये बहुत धीमी गति से हो सकते हैं, यही कारण है कि रसायन शास्त्री अक्सर उत्प्रेरक (कैटलिस्ट) का उपयोग करते हैं। यह ऐसी सामग्री होती है जो रासायनिक प्रतिक्रियाओं को गति देती है। लिस्ट और मैकमिलन के काम से पहले, केवल दो प्रकार के उत्प्रेरक उपलब्ध थे: धातु या एंजाइम।

मेरी राय में, दोनों की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि ऐसी चीज की खोज करना था जिसे कोई भी संभव नहीं मानता था यानी अमीनो एसिड जैसे छोटे कार्बनिक अणु भी उत्प्रेरक के रूप में काम कर सकते हैं।

बड़े लाभ

इस खोज ने जोड़ी को "असममिति‍क प्रतिक्रियाएं" बनाने में सक्षम बनाया। रासायनिक प्रतिक्रियाओं में, कई अणु दो संस्करणों में निर्मित होते हैं जो एक दूसरे की हूबहु छवियां हैं (एक विशेषता जिसे शिरेलिटी कहा जाता है)। यह तब कष्टप्रद होता है जब आप उनमें से केवल एक ही चाहते हैं, जिसकी अक्सर फार्मास्युटिकल उद्योग में जरूरत पड़ती है।

वास्तव में, थैलिडोमाइड दवा के साथ यही गलत हुआ, जिसे 1960 के दशक में गर्भवती महिलाओं में मितली आने की समस्या कम करने के लिए विकसित किया गया था, लेकिन यह भ्रूण की विकृतियों का कारण बन गया था। दवा दोनों प्रकार के अणुओं का एक समान मिश्रण थी, लेकिन यह पता चला कि इनमें से एक प्रभावी था, और इसकी हुबहू प्रति विषाक्त थी। ऑर्गेनोकैटलिसिस की सुंदरता यह है कि आप इसकी नकल के बिना एक विशिष्ट अणु का उत्पादन कर सकते हैं।

रासायनिक प्रतिक्रियाओं में उत्प्रेरक के रूप में धातुओं के उपयोग से बचने की संभावना ने भी दवा कंपनियों के लिए यौगिकों को शुद्ध करना आसान बना दिया है।

यह फार्मास्यूटिकल्स के निर्माण में एक महत्वपूर्ण अंतिम चरण है, और इसमें कुछ धातु उत्प्रेरक सहित खतरनाक रसायनों को हटाना शामिल है। अन्य प्रकार के कटैलिसिस की तुलना में ऑर्गेनोकैटलिसिस का एक और बड़ा सुधार यह है कि इसे करना आसान है: आप इसे साधारण परिस्थितियों में सामान्य तापमान पर कर सकते हैं। अन्य प्रकार के कटैलिसीस की तुलना में परिणामों की मज़बूती से भविष्यवाणी करना और उन्हें नियंत्रित करना भी आसान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें