कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार धूमधाम से नहीं होगा नोबेल पुरस्कार समारोह का आयोजन

By भाषा | Updated: December 8, 2020 12:22 IST2020-12-08T12:22:03+5:302020-12-08T12:22:03+5:30

Nobel Prize ceremony will not be held this time due to Corona virus infection | कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार धूमधाम से नहीं होगा नोबेल पुरस्कार समारोह का आयोजन

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार धूमधाम से नहीं होगा नोबेल पुरस्कार समारोह का आयोजन

स्टॉकहोम, आठ दिसंबर (एपी) कोरोना वायरस के प्रसार के कारण इस साल नोबेल पुरस्कार समारोह का सादगी से आयोजन होगा।

वैश्विक महामारी के मद्देनजर रस्मी कार्यक्रमों में कटौती की गयी है और स्टॉकहोम या ओस्लो में भव्य तरीके से समारोह का आयोजन नहीं होगा।

भव्य समारोह के बजाए सादे समारोह में पुरस्कार विजेताओं की उपलब्धियों का जिक्र किया जाएगा और इसका सीधा प्रसारण होगा।

वर्ष 2020 में नोबेल पुरस्कार के 12 विजेता हैं। कुछ पुरस्कार संयुक्त रूप से दिए गए हैं। पुरस्कार के तहत एक करोड़ क्रोना (11 लाख डॉलर) और प्रशस्ति पत्र एवं गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।

महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में परंपरागत रूप से धूमधाम और भव्य तरीके से समारोह का आयोजन होता है। शांति पुरस्कार का आयोजन पड़ोसी देश नार्वे की राजधानी ओस्लो में होता है।

इस बार साहित्य क्षेत्र का पुरस्कार अमेरिकी कवि लुइस ग्लूक को रविवार को दिया गया। इस पुरस्कार के लिए ग्लूक के आवास के बगीचे में ही एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार की घोषणा अक्टूबर में की गयी थी। नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ओस्लो में डिजिटल तरीके से कार्यक्रम का आयोजन होगा। विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने भुखमरी दूर करने के लिए चलाए गए अपने अभियान के लिए इस साल का शांति पुरस्कार जीता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nobel Prize ceremony will not be held this time due to Corona virus infection

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे