Nobel Peace Prize 2024: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान पर हुए बम हमलों के पीड़ितों के संगठन निहोन हिदान्क्यो को नोबेल शांति पुरस्कार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 11, 2024 15:07 IST2024-10-11T15:00:41+5:302024-10-11T15:07:19+5:30

Nobel Peace Prize 2024: नोबेल पुरस्कार के तहत 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर) राशि प्रदान की जाएगी।

Nobel Peace Prize 2024 awarded Japanese organisation Nihon Hidankyo gets prestigious award Know all about it survivors World War II atomic bombings | Nobel Peace Prize 2024: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान पर हुए बम हमलों के पीड़ितों के संगठन निहोन हिदान्क्यो को नोबेल शांति पुरस्कार

Nobel Peace Prize 2024

Highlightsनोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हुई थी। अर्थशास्त्र के लिए इस सम्मान की घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी।अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 

Nobel Peace Prize 2024: नोबेल शांति पुरस्कार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर हुए परमाणु बम हमलों के पीड़ितों के संगठन निहोन हिदान्क्यो को परमाणु शस्त्रों के विरुद्ध उनके कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। नॉर्वे नोबेल समिति के अध्यक्ष जॉर्गन वात्ने फ्रिदनेस ने शुक्रवार को पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि “परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के निषेध को लेकर बनी सहमति दबाव में है” और इसलिए इस संगठन को पुरस्कार दिया जा रहा है। निहोन हिदान्क्यो जिसे हिबाकुशा के नाम से भी जाना जाता है। 

हिरोशिमा और नागासाकी के परमाणु बम बचे लोगों के लिए संगठन काम करता है। इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हुई थी। अर्थशास्त्र के लिए इस सम्मान की घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी। 10 दिसंबर को एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। नोबेल पुरस्कार के तहत 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर) राशि प्रदान की जाएगी।

अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा सोमवार को की गई। जॉन होपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने वाली खोजों के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई। डेविड बेकर, डेमिस हस्साबिस और जॉन जंपर को रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी।

Web Title: Nobel Peace Prize 2024 awarded Japanese organisation Nihon Hidankyo gets prestigious award Know all about it survivors World War II atomic bombings

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे