लाइव न्यूज़ :

नोबेल पुरस्कार विजेता वेंकी रामकृष्णन का ब्रिटिश रॉयल सोसायटी के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पूरा

By भाषा | Updated: December 1, 2020 20:35 IST

Open in App

लंदन, एक दिसंबर नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर वेंकी रामकृष्णन ने ब्रिटेन की रॉयल सोसायटी के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है और इस अवसर पर उन्होंने भावुक संदेश भी दिया।

प्रोफेसर वेंकी ने सोमवार को अपना कार्यकाल समाप्त होने के मौके पर डिजिटल संबोधन में बताया कि किस तरह उनके पांच साल के कार्यकाल में ब्रेक्जिट और कोविड-19 महामारी जैसे दो बड़े घटनाक्रम छाये रहे।

हालांकि 68 वर्षीय जीवविज्ञानी ने दुनियाभर में विज्ञान के महत्व की मान्यता बढ़ने का स्वागत किया।

प्रोफेसर वेंकी ने रॉयल सोसायटी को अपने विदाई संबोधन में कहा, ‘‘कैसी विडंबना है कि भारत के साथ संपर्क में आये (रॉयल सोसायटी के) प्रारंभिक सदस्यों में रॉबर्ट क्लाइव और वारेन हेस्टिंग्स जैसे उपनिवेशवादी या थॉमस मैकॉले तथा रिचर्ड टेंपल जैसे औपनिवेशिक प्रशासक थे। उन्होंने निश्चित रूप से भारतीयों को किसी भी तरह अपने समान नहीं माना और साफ तौर पर इस बात से हैरान होते कि एक दिन भारत में जन्मा कोई व्यक्ति उनका साथी बनेगा। सोसायटी के अध्यक्ष की बात तो छोड़ ही दो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं पांच साल पहले आपका अध्यक्ष बना था तो कैमरन सरकार ने विज्ञान में निवेश के महत्व को समझा। मैं चाहता था कि विज्ञान राष्ट्रीय विमर्श में और अधिक केंद्रीय भूमिका में आए। हालांकि मैं इस बात का आभास नहीं कर सका कि मेरे लगभग पूरे कार्यकाल में दो घटनाक्रमों का साया रहेगा: ब्रेक्जिट का जनमत संग्रह और कोविड महामारी।’’

तमिलनाडु के चिदंबरम में जन्मे प्रोफेसर वेंकी ने अमेरिका में जीवविज्ञान की पढ़ाई की थी और पिछले कुछ सालों से ब्रिटेन में बसे हैं । वह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज में फैलो के तौर पर कार्यरत हैं। उन्हें 2003 में रॉयल सोसायटी का फैलो चुना गया था और 2015 में अध्यक्ष बनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात