न्यूट्रीनों की खोज करने वाले जापान के नोबेल विजेता कोशिबा का निधन

By भाषा | Updated: November 13, 2020 18:48 IST2020-11-13T18:48:36+5:302020-11-13T18:48:36+5:30

Nobel laureate Koshiba of Japan who discovered neutrinos dies | न्यूट्रीनों की खोज करने वाले जापान के नोबेल विजेता कोशिबा का निधन

न्यूट्रीनों की खोज करने वाले जापान के नोबेल विजेता कोशिबा का निधन

टोक्यो, 13 नवंबर (एपी) सूक्ष्म कण न्यूट्रीनों की मौजूदगी को साबित करने के लिए 2002 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार के सह विजेता जापान के खगोल विज्ञानी मासातोशी कोशिबा का निधन हो गया। वह 94 साल के थे।

टोक्यो विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित प्रोफेसर कोशिबा का बृहस्पतिवार को टोक्यो के एक अस्पताल में निधन हो गया। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को इस बारे में बताया। मौत के कारणों के बारे में नहीं बताया गया है।

कोशिबा ने सूर्य से निकलने वाली किरणों न्यूट्रीनों को लेकर परीक्षण के लिए विशालकाय भूमिगत कक्ष तैयार किया था। कोशिबा को दो अन्य वैज्ञानिकों - पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय के रेमंड डेविस जूनियर और इटली के वैज्ञानिक रिकॉर्डों गियाकोनी के साथ यह पुरस्कार मिला था।

कोशिबा मध्य जापान में पहाड़ियों के बीच बनाए गए कामिओकांडे न्यूट्रीनो डिटेक्टर में काम करते थे। उन्होंने न्यूट्रीनों की मौजूदगी की पुष्टि की और डेविस के काम को आगे बढ़ाया और ब्रह्मांड में सुपरनोवा विस्फोट से निकलने वाले न्यूट्रीनों कणों का भी पता लगाया। उनकी खोज के कारण आगे कई और आविष्कार हुए। कोशिबा के ही छात्र ताकाकी कजिता को 2015 में भौतिकी के क्षेत्र में पुरस्कार मिला। उन्होंने अपने अध्ययन में न्यूट्रीनों के द्रव्यमान का पता लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nobel laureate Koshiba of Japan who discovered neutrinos dies

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे