लाइव न्यूज़ :

इस साल विज्ञान क्षेत्र के नोबेल विजेताओं मे कोई महिला नहीं, स्टेम क्षेत्र में पुरुषों का वर्चस्व

By भाषा | Updated: October 10, 2021 15:41 IST

Open in App

(मैरी के फीनी, प्रोफेसर एवं लिंकन प्रोफेसर ऑफ एथिक्स इन पब्लिक अफेयर्स, एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी)

टुसान (अमेरिका), 10 अक्टूबर (द कन्वरसेशन) विज्ञान क्षेत्र में 2021 के सभी नोबेल पुरस्कार के लिए पुरूष वैज्ञानिकों को चुना गया है। बीच के कुछ वर्षों में महिलाओं के पुरस्कार जीतने के बाद अब वही परिपाटी पुन: शुरू हो गई।

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में वर्ष 2020 का नोबेल पुरस्कार ‘जीनोम एडिटिंग’ पद्धति का विकास करने के लिये एमैनुएल चारपेंटियर और जेनीफर डॉडना को दिया गया था वहीं ब्लैक होल संबंधी खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार एंड्रिया घेज को दिया गया था।

इससे पहले, 2019 में विज्ञान क्षेत्र में सभी नोबेल पुरस्कार विजेता पुरूष ही थे। हालांकि 2018 में बायोकैमिकल इंजीनियर फ्रांसिस अर्नाल्ड ने रसायन-शास्त्र में और डोआना स्ट्रिकलैंड ने भौतिकी में नोबेल पुरस्कार जीता। स्ट्रिकलैंड और घेज भौतिकी में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली तीसरी और चौथी महिला हैं। उनसे पहले मैरी क्यूरी ने 1903 में और मारिया गोएपपर्ट मायेर ने 60 वर्ष बाद यह पुरस्कार जीता था। स्ट्रिकलैंड ने कहा कि यह अहसास करना ही हैरान करने वाला था कि कितनी कम महिलाओं ने यह पुरस्कार जीता है।

महिला शोधकर्ताओं ने बीती एक सदी में बहुत लंबा रास्ता तय किया है लेकिन विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और मैथेमेटिक्स (एसटीईएम या स्टेम) जैसे क्षेत्रों में महिलाओं को अब भी पूरा प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है।

अध्ययनों में पता चला है कि जो महिलाएं इन क्षेत्रों में डटी रहती हैं उन्हें आगे बढ़ने की राह में अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ता है। पुरुष प्रधान क्षेत्रों में तो पक्षपात और भी गहरा हो जाता है।

ऐसी रूढ़ियां परंपरागत रूप से चली आ रही हैं कि महिलाओं को गणित पसंद नहीं होता या वे विज्ञान में अच्छी नहीं होतीं। लेकिन अध्ययनों में बताया गया है कि लड़कियों और महिलाओं का स्टेम शिक्षा से बचने का कारण शैक्षणिक नीति, सांस्कृतिक संदर्भ, रूढ़ियां और ऐसे आदर्शों की कमी है जिनका वे अनुसरण कर सकें।

बीते कई दशकों से, महिलाओं का स्टेम क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए शैक्षणिक सुधार, व्यक्तिगत कार्यक्रम और रूढ़ियों को तोड़ने जैसे प्रयास किए गए। ये प्रयास सफल रहे और महिलाएं स्टेम करियर में दिलचस्पी दिखा रही हैं। अब अधिक संख्या में महिलाएं स्टेम क्षेत्र में पीएचडी कर रही हैं और संकाय पद पा रही हैं। हालांकि महिलाओं को स्टेम क्षेत्र में कॅरियर बनाने की राह में कई संस्थागत और ढांचागत अवरोधों का सामना करना पड़ता है। वहीं पुरुष प्रधान क्षेत्रों में वे अलग-थलग महसूस करती हैं।

वैसे विश्वविद्यालयों, पेशेवर संगठनों और संघीय वित्तपोषकों ने कई ढांचागत खामियों को दूर करने के प्रयास किए हैं। जिनमें परिवार को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाना, वेतन विसंगतियों को दूर करना और इस बारे में पारदर्शिता अपनाना आदि शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला