लाइव न्यूज़ :

सीरिया में कुर्द बलों के साथ से बातचीत नहीं, उन्हें खदेड़ कर मार डालूंगाः एर्दोआन

By भाषा | Updated: October 16, 2019 17:13 IST

अमेरिका ने दोनों पक्षों से संघर्ष विराम करने को कहा है। एर्दोगन ने संसद में अपने संबोधन में कहा, ‘‘कुछ नेता हैं जो मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं... तुर्क गणराज्य के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि शासन आंतकी संगठनों के साथ एक ही मेज पर बैठा हो।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय दबावों का सामना करने के बावजूद तुर्की इन्हें रोकने की मांगों को अनसुना कर रहा है।इस कार्रवाई के चलते अमेरिका के साथ उसका तनाव बढ़ गया है।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने सीरिया में कुर्द चरमपंथियों के साथ किसी भी तरह की बातचीत करने से बुधवार को सिरे से इनकार कर दिया।

अमेरिका ने दोनों पक्षों से संघर्ष विराम करने को कहा है। एर्दोगन ने संसद में अपने संबोधन में कहा, ‘‘कुछ नेता हैं जो मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं... तुर्क गणराज्य के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि शासन आंतकी संगठनों के साथ एक ही मेज पर बैठा हो।’’ 

सीरिया में सैन्य हमले रोकने की मांग को अनसुना कर रहा तुर्की

सीरिया में कुर्द लड़ाकों के खिलाफ अपने सैन्य हमले रोकने को लेकर अंतरराष्ट्रीय दबावों का सामना करने के बावजूद तुर्की इन्हें रोकने की मांगों को अनसुना कर रहा है। जबकि इस कार्रवाई के चलते अमेरिका के साथ उसका तनाव बढ़ गया है।

इस बीच, अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस संघर्ष विराम की मांग को लेकर बुधवार को अंकारा रवाना हुए। सीरिया में तुर्की की सैन्य कार्रवाई से विश्व के शक्तिशाली देशों के बीच कूटनीतिक हलचल बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के साथ पेंस को भेजा है। इस बीच रूस सरकार ने कहा है कि वह तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की आगामी दिनों में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक बैठक की मेजबानी करेगी।

पेंस ने कहा है कि वह बृहस्पतिवार को एर्दोआन से मिलेंगे और फौरन संघर्ष विराम करने और वार्ता के जरिये समाधान तक पहुंचने की अपील करेंगे। उन्होंने दोहराया कि समाधान पर पहुंचने तक ट्रंप आर्थिक पाबंदियों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

हालांकि, एर्दोआन सैन्य कार्रवाई रोकने के लिये डाले जा रहे दबावों से बेपरवाह बने हुए हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे हमें संघर्ष विराम की घोषणा करने के लिये कह रहे हैं। हम कभी संघर्ष विराम की घोषणा नहीं कर सकते।’’ तुर्की सरकार की कार्रवाई को देश में व्यापक समर्थन मिल रहा है, जहां कुर्द लड़ाकों के दशकों के खून- खराबे में हजारों लोग मारे गये हैं।

वहीं, यूरोप के शक्तिशाली देशों का कहना है कि यह कार्रवाई आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर रहा है, जो कुर्द लड़ाकों के नेतृत्व में लड़ी जा रही है। इस बीच, ब्रिटेन और स्पेन ने मंगलवार को तुर्की को सैन्य निर्यात निलंबित कर दिया। कनाडा ने भी ऐसा ही कदम उठाया था। तुर्की की सैन्य कार्रवाई में दर्जनों नागरिक मारे गये हैं, जिनमें ज्यादातर कुर्द हैं। वहीं, कम से कम डेढ़ लाख लोग विस्थापित हो गये हैं।

टॅग्स :सीरियातुर्कीअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा