लाइव न्यूज़ :

किम जोंग उन के स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के बीच दक्षिण कोरिया ने कहा- उत्तर कोरिया में अभी किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना नहीं

By भाषा | Updated: April 21, 2020 12:43 IST

दक्षिण कोरिया ने इससे पहले कहा था कि वह किम जोंग उन के सर्जरी के बाद ‘गंभीर खतरे’ से जुड़ी हुई खबरों की पड़ताल कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी मीडिया में आई थी किम जोंग उन के स्वास्थ्य से जुड़ी खबरेंखबरों के अनुसार किम की एक सर्जरी हुई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उत्तर कोरिया में संदिग्ध गतिविधियों का पता नहीं चला है। यह बयान उन खबरों के बाद आया है, जिनमें कहा गया कि हाल ही में किम जोंग उन की हृदय की सर्जरी हुई है, जिसके बाद उनकी की हालत बेहद नाजुक है। राष्ट्रपति कार्यालय ‘ब्लू हाउस’ ने कहा कि वह किम की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति की पुष्टि नहीं कर सकता है।

गौरतलब है कि सीएनएन ने एक गुमनाम अमेरिकी अधिकारी के हवाला से बताया कि किम एक सर्जरी के बाद ‘‘गंभीर खतरे’’ में हैं। बाद में, एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने उसी नेटवर्क को बताया कि किम के स्वास्थ्य को लेकर आई खबरें सही हैं लेकिन स्थिति की गंभीरता का आकलन करना कठिन है।

इससे पहले, दक्षिण कोरियाई सरकार ने कहा कि वह अमेरिकी मीडिया की उन खबरों की जांच-पड़ताल कर रही है, जिसमें कहा गया है कि सर्जरी के बाद उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की हालत गंभीर है। दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय और राष्ट्रीय खुफिया सेवा के अधिकारियों ने कहा कि वे रिपोर्ट की तत्काल पुष्टि नहीं कर सकते।

दोनों कोरियाई देशों के बीच के मामलों को देखने वाले एकीकरण मंत्रालय ने कहा कि वह दैनिक एनके की एक अन्य खबर की भी पुष्टि नहीं कर सकता है, जिसमें अज्ञात स्रोतों के हवाले से कहा गया है कि किम की राजधानी प्योंगयांग में हृदय की सर्जरी की गई है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

टॅग्स :किम जोंग उनउत्तर कोरियादक्षिण कोरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल