लाइव न्यूज़ :

कृषि सुधारों को लेकर भारतीय किसानों के चिंतित होने पर कोई हैरानी की बात नहीं: अमेरिकी सांसद

By भाषा | Updated: December 9, 2020 12:34 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, नौ दिसंबर अमेरिका के एक शीर्ष सांसद ने भारत में नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी के बीच इस बात में हैरानी नहीं है कि भारत के किसान कृषि सुधारों के प्रभाव को लेकर चिंतित हैं।

पंजाब, हरियाणा और अन्य कुछ राज्यों के हजारों किसान 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं और सितंबर में लागू तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।

मोदी सरकार का कहना है कि नये कानून किसानों को बेहतर अवसर प्रदान करेंगे और खेती में नयी तकनीक आएगी।

भारत और भारतीय अमेरिकियों पर अमेरिकी सांसदों के समूह (कॉकस) के सह-अध्यक्ष ब्रैड शरमान ने कहा, ‘‘वैश्विक महामारी के बीच यह हैरानी की बात नहीं है कि भारत के किसान हालिया कृषि सुधारों के प्रभाव को लेकर चिंतित हैं। जैसा हम अमेरिका में अपने अनुभव से जानते हैं कि नागरिकों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है और उनकी चिंताओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत और भारतीय अमेरिकियों पर कॉकस का अध्यक्ष होने के नाते मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्रों के बीच करीबी साझेदारी को प्रोत्साहित किया है। यह साझेदारी हितों और मूल्यों पर आधारित है जिसमें मानवाधिकारों और अभिव्यक्ति की आजादी के प्रति साझा समर्पण है।’’

भारत ने किसानों के प्रदर्शन पर विदेशी नेताओं और राजनेताओं के बयानों को ‘‘आधी-अधूरी जानकारी पर आधारित’’ तथा ‘‘अवांछित’’ करार दिया है। उसका कहना है कि ये विषय एक लोकतांत्रिक देश के आंतरिक मामला है।

नवनिर्वाचित सांसद डेविड जी वलाडाओ ने भी भारतीय किसानों का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं तो भारत सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपने नागरिकों को इकट्ठा होने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करने दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल