लाइव न्यूज़ :

कोई ‘‘छोटे गुट’’ नहीं बनाए जाने चाहिए : चीन ने पहले क्वाड शिखर सम्मेलन पर कहा

By भाषा | Updated: March 15, 2021 23:37 IST

Open in App

बीजिंग, 15 मार्च चीन ने सोमवार को चार देशों के संगठन ‘क्वाड’ की आलोचना करते हुए कहा कि कोई ‘‘छोटे गुट’’ नहीं बनाए जाने चाहिए।

चीन की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब क्वाड में शामिल अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच गत शुक्रवार को पहली वर्चुअल शिखर बैठक हुई।

बीजिंग ने कहा कि कुछ देश चीन को खतरा बताकर क्षेत्रीय देशों के बीच माहौल खराब कर रहे हैं लेकिन वे सफल नहीं होंगे।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कुछ देशों को शीतयुद्ध वाली मानसिकता छोड़नी चाहिए और छोटे गुट बनाने से बचना चाहिए तथा क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।

क्वाड की पहली शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं