लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में कोविशील्ड टीके के अब तक कोई दुष्प्रभाव सामने नहीं आये

By भाषा | Updated: January 30, 2021 17:15 IST

Open in App

कोलंबो, 30 जनवरी भारत द्वारा उपलब्ध कराया गया ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का टीका कोविशील्ड शुक्रवार को जिन 5,286 श्रीलंकाई लोगों को लगाया गया था, उनमें कोई प्रतिकूल प्रतिक्रिया या दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिले है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका ने अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों, सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को कोरोना वायरस का टीका लगाने के राष्ट्रीय कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की शुक्रवार को शुरूआत की थी।

भारत ने श्रीलंका को कोविशील्ड टीके की पांच लाख खुराक उपहार में दी थी।

टीकाकरण अभियान के पहले दिन 5,286 लोगों को टीका लगाया गया था।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों में टीके के कोई दुष्प्रभाव नहीं देखे गये है।

श्रीलंका सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके कोविशील्ड के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी थी।

कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद आईसीयू में भर्ती श्रीलंका की स्वास्थ्य मंत्री पवित्रा वन्नियाराच्ची ने अस्पताल से जारी एक बयान में श्रीलंका को मुफ्त में टीके की खुराक उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार को धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब