लाइव न्यूज़ :

तालिबान शासन को आधिकारिक मान्यता देने की कोई जल्दबाजी नहीं : पुतिन

By भाषा | Updated: October 15, 2021 19:51 IST

Open in App

मॉस्को, 15 अक्टूबर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि तालिबान को अफगानिस्तान के नए शासक के तौर पर आधिकारिक मान्यता देने की जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए लेकिन इसके साथ उन्होंने उनसे बात करने पर जोर दिया।

वीडियो कॉल पर पूर्व सोवियत देशों के नेताओं से बातचीत में पुतिन ने कहा, ‘‘ तालिबान द्वारा बनाई गई अंतरिम सरकार अफसोसजनक रूप से अफगानिस्तान के पूरे समाज को प्रतिबिंबित नहीं करती।’’ लेकिन इसके साथ ही उन्होंने तालिबान द्वारा चुनाव कराने के वादे और शासन के ढांचे को पुन: स्थापित करने की कोशिश को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें तालिबान को आधिकारिक मान्यता देने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हम समझते हैं कि उनसे संपर्क बनाए रखने की जरूरत है, लेकिन इसको लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है और हम संयुक्त रूप से इसपर चर्चा कर सकते हैं।’’

इसके साथ ही पुतिन ने मॉस्को की अफगानिस्तान के विभिन्न पक्षों की अगले सप्ताह गोलमेज वार्ता आयोजित करने की मंशा की जानकारी दी और रेखांकित किया कि अफगानिस्तान के मुद्दे पर रूस,अमेरिका, चीन और पाकिस्तान से चर्चा करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अंतर अफगान समझौते की प्रक्रिया का समर्थन करने की जरूरत है और देश में स्थिति सामान्य करने का प्रयास करना चाहिए।’’

रूस बुधवार को तालिबान और अफगानिस्तान के अन्य गुटों की वार्ता आयोजित करने वाला है और यह मॉस्को की क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने के प्रयास को प्रतिबिंबित करता है।

क्रेमलिन (रूसी सरकार) के अफगानिस्तान मामले के राजदूत जमीर काबुलोव ने शुक्रवार को कहा कि तालिबान ने रूस की राजधानी में ‘मॉस्को प्रारूप’ के आधार पर होने वाली वार्ता में शामिल होने की पुष्टि कर दी है।

अफगानिस्तान के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए इस महीने रूस, अमेरिका, चीन और पाकिस्तान के राजनयिक भी मिलने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल