लाइव न्यूज़ :

किसी भारतीय पोत के चीनी अपतटीय क्षेत्र में फंसे होने की कोई सूचना नहीं: चीन

By भाषा | Updated: November 9, 2020 22:27 IST

Open in App

बीजिंग, नौ नवंबर चीन ने सोमवार को कहा कि उसे ऑस्ट्रेलिया से कोयला ला रहे चालक दल के 23 सदस्यों वाले किसी भारतीय पोत के पांच महीने से चीनी अपतटीय क्षेत्र में फंसे होने की कोई सूचना नहीं है।

भारतीय पोत के जून से हुबेई प्रांत के तांगशान के नजदीक फंसे होने के बारे में सवाल पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं है।

उनसे यह भी पूछा गया था कि क्या इसका कोई संबंध चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच खराब संबंधों से है।

वेनबिन ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘आपने जिस विशेष स्थिति का उल्लेख किया, मुझे उस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं आपको सलाह देता हूं कि इसके बारे में संबंधित सक्षम प्राधिकार या स्थानीय सरकार से पता करें।’’

मीडिया में आई खबरों के अनुसार भारतीय पोत ‘जग आनंद’ जून महीने से चालक दल के सदस्यों के साथ चीन के जिंगतांग बंदरगाह पर फंसा है और उसने तत्काल मदद मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल