लाइव न्यूज़ :

नाटो में सदस्यों को निष्कासित करने का कोई प्रावधान ही नहीं है : नाटो प्रमुख

By भाषा | Updated: November 30, 2021 17:36 IST

Open in App

रीगा (लातविया), 30 नवंबर (एपी) नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने मंगलवार को कहा कि इसकी संभावना बेहद क्षीण है कि सैन्य संगठन भविष्य में कभी भी अपने रैंक से किसी को भी निष्कासित करने का प्रावधान लाएगा।

नाटो से सदस्य देश के निष्कासन को लेकर 30 सदस्यीय संगठन के सदस्य देशों के बीच तनाव की स्थिति थी।

सैन्य गठबंधन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से दो दिन पहले लातविया के रीगा में स्टोल्टनबर्ग ने कहा, ‘‘नाटो में सदस्यों को निष्कासित करने का कोई प्रावधान नहीं है। और मैं हमारी स्थापना संधि में इसे शामिल करने की सिफारिश भी नहीं करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं इसकी सिफारिश करता भी हूं तो, ऐसा कभी नहीं होगा क्योंकि इसके लिए सर्वसम्मति की जरुरत होगी।’’ वह नाटो में फैसला लेने के लिए सबकी सहमति की बात कर रहे थे जहां संगठन के प्रत्येक सदस्य को एक मत देने का अधिकार है।

गौरतलब है कि नाटो सदस्य तुर्की ने रूस से मिसाइल प्रणाली खरीद कर कई सदस्य देशों को गुस्सा दिला दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला