लाइव न्यूज़ :

फलस्तीन में अमेरिकी मिशन के लिए यरुशलम में कोई जगह नहीं : इजराइल

By भाषा | Updated: November 7, 2021 16:17 IST

Open in App

तेल अवीव, सात नवंबर (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री नफताली बेनेट ने फलस्तीन में अमेरिका के मुख्य मिशन को यरुशलम में फिर से खोलने के वादे से इंकार कर दिया और कहा कि विवादित शहर में ऐसा कार्यालय खोलने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

ट्रंप प्रशासन ने यरुशलम में अमेरिकी मिशन को बंद कर दिया था। यह मिशन फलस्तीन में दूतावास की तरह काम करता था।

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इस मिशन को फिर से खोलने का वादा किया था, वहीं इस घोषणा पर इजराइल ने कहा था कि यह शहर पर उसकी सम्प्रभुता को चुनौती देगा।

एक संवाददाता सम्मेलन में मिशन के बारे में सवाल करने पर बेनेट ने शनिवार को यरुशलम पर इजराइल का रूख दोहराया था।

उन्होंने कहा, ‘‘यरुशलम में और एक अमेरिकी मिशन के लिए कोई जगह नहीं है।’’ ‘‘यरुशलम एक राष्ट्र की राजधानी है और वह राष्ट्र इजराइल है।’’

इजराइल के विदेश मंत्री यैर लापिद ने सलाह दी कि मिशन फलस्तीनी प्रशासन में आने वाले वेस्ट बैंक के रामल्ला में खोला जा सकता है।

हालांकि, फलस्तीनी इस विचार से इत्तेफाक नहीं रखेंगे क्योंकि ऐसा करने से यरुशलम पर उनका दावा कमजोर हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल