लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 को रोकने के लिए यात्रा प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है: चीन

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:41 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 28 सितंबर चीन ने मंगलवार को कहा कि उसके पास कोविड-19 को रोकने के लिए यात्रा प्रतिबंध जैसे उपाय के अलावा ‘‘कोई विकल्प नहीं’’ है। चीन ने नयी दिल्ली में चीनी दूतावास के सामने भारतीय छात्रों के प्रदर्शन पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। ये छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए चीन वापस लौटना चाहते हैं।

चीन का यह जवाब ऐसे वक्त आया है, जब नयी दिल्ली से ऐसी कुछ खबरें आयी हैं कि मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों ने सोमवार को चीनी दूतावास के सामने प्रदर्शन कर बीजिंग से उन्हें अध्ययन के लिए देश लौटने की अनुमति देने की मांग की।

दिल्ली में भारतीय छात्रों के प्रदर्शन के बारे में प्रतिक्रिया के लिए पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दुनिया के कई हिस्से में कोरोना वायरस संक्रमण अभी भी तेजी से फैल रहा है। इसलिए इस परिप्रेक्ष्य में चीन सरकार के पास यात्रा प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि हालात के मुताबिक चीन अपने नागरिकों और विदेशी यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य के मद्देनजर कोई कदम उठा रहा है। चुनयिंग ने कहा, ‘‘मैं इस बात पर जोर देना चाहती हूं कि चीन में रोकथाम और नियंत्रण उपायों को देश के नागरिकों सहित सभी आने वाले यात्रियों पर लागू किया जाता है।’’

पिछले हफ्ते, चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने चीन के लंबे समय तक कड़े यात्रा प्रतिबंधों की आलोचना करते हुए कहा था, ‘‘हम भारतीय छात्रों, व्यापारियों, समुद्री चालक दल और निर्यातकों द्वारा वर्तमान में सामना की जा रही कई समस्याओं के संबंध में अवैज्ञानिक दृष्टिकोण को देखकर निराश हैं।’’

चीन के कॉलेजों में पढ़ने वाले 23,000 से अधिक भारतीय छात्रों के अलावा सैकड़ों व्यवसायी, कर्मचारी और उनके परिवार पिछले साल से भारत से चीन नहीं जा पाए हैं। पाबंदियों के परिणामस्वरूप कई लोगों ने अपनी नौकरी गंवा दी। कुछ लोग अपने परिवार से भी दूर हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला