लाइव न्यूज़ :

बड़े पैमाने पर बूस्टर खुराक की जरूरत नहीं : कोविड-19 टीका निर्माता

By भाषा | Updated: September 10, 2021 19:04 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, दस सितंबर ब्रिटेन सरकार की योजना के मुताबिक बड़े पैमाने पर बूस्टर खुराकों की हर किसी के लिए जरूरत नहीं है क्योंकि कोविड-19 रोधी पूर्ण टीकाकरण कराने वाले लोगों में रोग प्रतिरोध क्षमता ‘‘लंबे समय’’ तक कायम रहती है। यह जानकारी शुक्रवार को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के टीका निर्माता ने कही।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय/एस्ट्राजेनेका टीके का विकास करने वाली प्रमुख वैज्ञानिक प्रोफेसर डामे साराह गिल्बर्ट ने कहा कि बुजुर्ग एवं कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए बूस्टर खुराक की जरूरत हो सकती है लेकिन अन्य खुराक प्राथमिकता के आधार पर उन देशों को दी जानी चाहिए जहां टीकाकरण की दर कम है।

उन्होंने ‘द डेली टेलीग्राफ’ से कहा, ‘‘वायरस लोगों के बीच फैलने के कारण यह उत्परिवर्तित होकर अनुकूल बनता है जैसे डेल्टा स्वरूप बना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस महामारी को हम जल्द से जल्द फैलने से रोकना चाहते हैं। हम हर स्थिति को देखेंगे, कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले और बुजुर्ग लोगों को बूस्टर खुराक मिलेगी। अधिकतर लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है।’’

उन्होंने ब्रिटेन की सरकार से अपील की कि जिन देशों में कोविड-19 टीकाकरण की दर कम है उन देशों का सहयोग किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन देशों में काफी कम संख्या में आबादी का अभी तक टीकाकरण हुआ है हमें उन देशों को टीका देना चाहिए। हमें इस संबंध में बेहतर कार्य करना होगा। पहली खुराक का काफी प्रभाव होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल