लाइव न्यूज़ :

“कोई पत्रकार नहीं मरना चाहिए” : यूरोपीय संघ ने मीडियाकर्मियों के लिये बेहतर सुरक्षा का आह्वान किया

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:14 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 16 सितंबर (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) की कार्यकारी शाखा ने बृहस्पतिवार को अपने सदस्य देशों से कहा कि मीडिया पेशेवरों के खिलाफ शारीरिक हमलों व ऑनलाइन खतरों के बढ़ते मामलों के बीच उन्हें बेहतर सुरक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करें।

यूरोपीय आयोग के अनुसार, 2020 में 27 देशों के संघ में 908 पत्रकारों और मीडिया कर्मियों पर हमला किया गया था। 1992 से यूरोपीय संघ में कुल 23 पत्रकार मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश हत्याएं पिछले छह वर्षों में हुई हैं।

मूल्यों और पारदर्शिता के लिए आयोग के उपाध्यक्ष वेरा जौरोवा ने कहा, “किसी भी पत्रकार को उसकी नौकरी के कारण मारा या नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। हमें पत्रकारों का समर्थन और सुरक्षा करने की जरूरत है; वे लोकतंत्र के लिए आवश्यक हैं।” उन्होंने कहा, “महामारी ने हमें सूचित करने के लिए पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहले से कहीं अधिक दर्शाया है। सार्वजनिक अधिकारियों द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए और अधिक करने की तत्काल आवश्यकता है।” यूरोप में पत्रकारों की हत्या के मामले आमतौर पर न के बराबर हैं, लेकिन हाल के वर्षों में स्लोवाकिया और माल्टा में पत्रकारों की हत्याओं ने विकसित, लोकतांत्रिक समाजों में पत्रकारों की सुरक्षा के बारे में चिंता बढ़ाई है।

यूरोपीय संघ के अनुसार, 73 प्रतिशत महिला पत्रकारों ने ऑनलाइन हिंसा का अनुभव किया है और आयोग ने कहा कि यूरोपीय संघ के देशों को “अल्पसंख्यक समूहों से संबंधित महिला पत्रकारों, पेशेवरों और समानता के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने वालों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पहल का समर्थन करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल