लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के टीके से कोई नुकसान नहीं, दूसरों का भी बचाव होता है: ब्रिटेन की महारानी

By भाषा | Updated: February 26, 2021 16:20 IST

Open in App

लंदन, 26 फरवरी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कहा है कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लेने के बाद उन्हें कोई दिक्कतें नहीं हुई। उन्होंने संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए लोगों को भी टीके लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।

महारानी एलिजाबेथ (94) ने इस सप्ताह इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉल के दौरान ब्रिटेन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान का समर्थन किया।

महारानी और उनके पति प्रिंस फिलिप ने पिछले महीने टीके की पहली खुराक ली थी।

महारानी ने खुराक लिए जाने का हवाला देते हुए कहा, ‘‘जब आप टीका लेते हैं तो सुरक्षित होने की भावना आती है, जो कि मुझे लगता है कि बहुत महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने, ‘‘टीके से अब तक मुझे किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं हुई है। यह तुरंत हो गया और मुझे कई लोगों से पत्र भी मिले कि टीका लेना बहुत आसान है। टीके से किसी को नुकसान नहीं होता।’’

टीके को लेकर कुछ लोगों के बीच हिचकिचाहट पर चिंता प्रकट करते हुए महारानी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जिन लोगों ने कभी टीका नहीं लगवाया, उनके लिए ये थोड़ा कठिन है। लेकिन उन्हें अपने बजाए दूसरों के बारे में सोचना चाहिए।’’

शाही परिवार के सोशल मीडिया पेज पर भी बातचीत के इस वीडियो को साझा किया गया है। ब्रिटेन में टीकाकरण का कार्य देख रहे मंत्री नाधिम ज़हावी ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि करीब 11.15 प्रतिशत लोग टीके नहीं लेना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा