लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन हटाने की अभी कोई गारंटी नहीं दी जा सकती : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन

By भाषा | Updated: February 16, 2021 16:50 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 16 फरवरी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से कहा है कि वह लॉकडाउन हटाने को लेकर अभी कोई गारंटी नहीं दे सकते हैं कि क्योंकि अप्रैल 2020 में कोविड-19 महामारी के चरम पर रहने की तुलना में अब भी अस्पतालों में कहीं अधिक संख्या में संक्रमित मरीज भर्ती हैं।

जॉनसन ने सर्वाधित जोखिमग्रस्त आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक 1.5 करोड़ लोगों को देने का लक्ष्य इस हफ्ते सरकार के पूरे करने के बाद टीकाकरण कार्य में शामिल हर किसी की सराहना की।

उन्होंने अभूतपूर्व राष्ट्रीय उपलब्धि की सराहना की, लेकिन कहा कि अभी आराम से बैठने का वक्त नहीं आया है।

जॉनसन ने कहा, ‘‘अगले हफ्ते हम लॉकडाउन से बाहर निकलने का खाका पेश करेंगे, हालांकि कुछ चीजें बहुत ही अनिश्चित हैं। ’’ उन्होंने अनलॉक योजना के लिए पूर्व निधार्रित 22 फरवरी की तारीख का जिक्र करते हुए यह कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि हम चाहते हैं कि यह लॉकडाउन अंतिम हो और हम सावधानी के साथ आगे बढ़ें। इसलिए,कृपया घरों के अंदर ही रहें और जीवन की रक्षा करें। ’’

प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि पाबंदियों में ढील देने को लेकर वह आशावादी हैं लेकिन मौजूदा लॉकडाउन आगे नहीं बढ़ाये जाने के बारे में वह गारंटी नहीं दे सकते हैं।

सरकार लॉकडाउन की पाबंदियां हटाने के प्रथम कदम के तौर पर आठ मार्च से स्कूलों को फिर से खोलना शुरू करने की उम्मीद कर रही है।

ब्रिटेन में सोमवार को कोविड-19 के 9,765 नये मामले सामने आए। पिछले साल दो अक्टूबर के बाद से पहली बार संक्रमण का प्रति दिन का का आंकड़ा 10,000 से नीचे आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना