लाइव न्यूज़ :

इस बात का कोई सबूत नहीं है कि अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी का अपहरण किया गया: पुलिस

By भाषा | Updated: July 19, 2021 23:30 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 19 जुलाई पाकिस्तान पुलिस ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि राजधानी से अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी का अपहरण किया गया था।

पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत नजीबुल्लाह अलीखिल की 26 वर्षीय बेटी सिलसिला अलीखिल का इस्लामाबाद में शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने अपहरण कर उन्हें प्रताड़ित किया था और उनके साथ मारपीट की थी।

किराए के वाहन में सवारी करते समय उनका अपहरण कर लिया गया था और कुछ घंटे बंधक बनाने के बाद छोड़ दिया गया। वह राजधानी के एफ-9 पार्क इलाके के पास मिली थीं और उनके शरीर पर मारपीट के निशान थे।

इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) काजी जमीलुर रहमान ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) मोईद यूसुफ के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस ने उन सभी जगहों का सीसीटीवी फुटेज एकत्रित किया है, जहां राजदूत की बेटी गई थी। इस्लामाबाद और रावलपिंडी में लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों का डेटा एकत्र किया गया है।

उन्होंने कहा, ''हमने जांच के लिए अपने सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया ... और सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद ली।

उन्होंने कहा कि अभी तक अपहरण की बात साबित नहीं हुई है।

रहमान के हवाले से 'डॉन' समाचार पत्र ने खबर दी है कि रहमान ने कहा है कि पुलिस ने अपहरण के दिन राजदूत की बेटी की आवाजाही के सभी फुटेज की पड़ताल की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि ''हमें जो सबूत मिले हैं उनके आधार पर अपहरण की पुष्टि नहीं होती।''

उन्होंने कहा कि 220 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई और उन सभी जगहों के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की गई, जहां वह गई थीं।

अलीखिल की ओर से पुलिस को दिए गए बयान में कहा गया था कि वह एक उपहार खरीदने गई थीं और उन्होंने एक टैक्सी किराए पर ली। लौटते वक्त पांच मिनट की यात्रा के बाद टैक्सी चालक वाहन सड़क किनारे ले गया। वहीं एक और व्यक्ति आ गया और उस पर चिल्लाने लगा और उसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी। राजदूत की बेटी ने कहा,‘‘ मैं डर के मारे बेहोश हो गई।’’

अलीखिल ने कहा था कि होश आने पर उन्होंने खुद को ‘‘गंदे स्थान’’ पर पाया। इसके बाद उन्होंने पास के एक पार्क में जाने के लिए टैक्सी की और वहां से अपने पिता के सहयोगी को फोन किया,जो उन्हें घर ले कर गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब