लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी पर कोई फैसला नहीं हुआ है : ब्लिंकन

By भाषा | Updated: March 11, 2021 16:58 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 मार्च अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने कहा कि बाइडन प्रशासन वर्तमान में अफगानिस्तान पर अपनी नीति की समीक्षा कर रहा है और युद्धग्रस्त देश से अमेरिकी सैनिकों की वापसी पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है।

पिछले साल तालिबान और अमेरिका के बीच हुए समझौते के तहत अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए एक मई की समयसीमा निर्धारित की गयी थी।

संसद में विदेश मामलों की समिति की सुनवाई के दौरान ब्लिंकन ने कहा, ‘‘एक मई से पहले सैनिकों की वापसी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है, लेकिन हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता का प्रयास किया जा रहा है और अफगानिस्तान में टिकाऊ शांति के लिए समझौता किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी पक्षों से बात कर रहे हैं। हम संयुक्त राष्ट्र से भी बात कर रहे हैं ताकि उद्देश्यपूर्ण समाधान निकले।’’

अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत जलमय खलीलजाद ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से रविवार को बात की थी और दोनों ने अफगानिस्तान शांति वार्ता पर हालिया घटनाक्रम की चर्चा की।

बाइडन प्रशासन ने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा फरवरी 2020 में तालिबान के साथ कतर के दोहा में किये गये समझौते की समीक्षा करने का फैसला किया है। इस समझौते के तहत अमेरिकी सैनिकों को अफगानिस्तान से वापस बुलाया जाएगा। वर्ष 2001 के बाद से अफगानिस्तान में अमेरिका के 2,400 से ज्यादा सैनिक मारे गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल