लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, अफगानिस्तान से पूरी तरह से अमेरिकी सैनिकों की नहीं होगी वापसी

By भाषा | Updated: August 21, 2019 17:05 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और अमेरिका का लंबे समय से अफगानिस्तान चल रहे युद्ध का खत्म करने का संकल्प लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अफगानिस्तान से पूरी तरह से अमेरिकी सैनिकों की वापसी नहीं होगी।उनका कहना है कि अमेरिका को इस युद्ध ग्रस्त देश में ‘मौजूद’ रहना ही होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तालिबान फिर से यहां अपना कब्जा स्थापित न करे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अफगानिस्तान से पूरी तरह से अमेरिकी सैनिकों की वापसी नहीं होगी। उनका कहना है कि अमेरिका को इस युद्ध ग्रस्त देश में ‘मौजूद’ रहना ही होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तालिबान फिर से यहां अपना कब्जा स्थापित न करे।

ट्रंप ने 2016 में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और अमेरिका का लंबे समय से अफगानिस्तान चल रहे युद्ध का खत्म करने का संकल्प लिया था। ट्रंप ने अपने ओवल कार्यालय में मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे पास खुफिया जानकारी रहेंगी, और हमारा कोई न कोई वहां हमेशा मौजूद रहेगा। ट्रंप अफगानिस्तान में तालिबान के साथ चल रही शांति वार्ता पर संवाददाताओं के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि वह कई विकल्पों पर गौर करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ एक विकल्प तो अभी चल ही रहा है। हम एक योजना के बारे में बात कर रहे हैं-मुझे नहीं पता कि मुझे यह योजना स्वीकार होगी या नहीं,हो सकता है कि वह उन्हें स्वीकार न हो। लेकिन हम बात कर रहे हैं। हमारी अच्छी बातचीत चल रही है और हम देखेंगे कि क्या होता है। अन्य राष्ट्रपतियों ने जो किया है, यह उससे ज्यादा है।’’

ट्रंप ने अफगानिस्तान से पूरी तरह से अमेरिकी सैनिकों की वापसी से इनकार करते हुए कहा, ‘‘ हमने संख्या कम की है। हम अपने कुछ सैनिकों को वापस ला रहे हैं। लेकिन हमें वहां अपनी उपस्थिति रखनी होगी।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट