लाइव न्यूज़ :

मास्क पहनने संबंधी दिशा निर्देशों में कोई बदलाव नहीं : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: July 23, 2021 10:16 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 जुलाई (एपी) व्हाइट हाउस ने कहा कि चेहरे पर मास्क पहनने पर कोविड-19 दिशा निर्देशों में बदलाव का कोई फैसला नहीं लिया गया है।

प्रेस सचिव जेन साकी ने बृहस्पतिवार को इस बात पर जोर दिया कि जन स्वास्थ्य के बारे में फैसले रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) लेता है न कि व्हाइट हाउस। उन्होंने कहा कि दिशा निर्देशों में अगर कोई बदलाव होगा तो उसका फैसला सीडीसी लेगा।

मौजूदा दिशा निर्देशों के तहत पूरी तरह से टीका लगवा चुके लोगों को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है जबकि जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है उन्हें मास्क पहनना चाहिए।

व्हाइट हाउस और जन स्वास्थ्य अधिकारी इस पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या मास्क दिशा निर्देशों में बदलाव की जरूरत है क्योंकि कोविड-19 मामलों में वृद्धि के लिए अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप को जिम्मेदार ठहराया गया है।

इस बीच व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा कि जिन राज्यों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं, वहां टीकाकरण की गति बढ़ायी जा रही है।

कोरोना वायरस के समन्वयक जेफ जिएंट्स ने पत्रकारों को बताया कि कई राज्यों में जहां संक्रमण के अधिक नए मामले आ रहे हैं, वहां निवासी बड़ी संख्या में टीका लगवा रहे हैं। अधिकारियों ने अरकंसास, फ्लोरिडा, लुइसियाना, मिसौरी और नेवादा के उदाहरण दिए।

लुइसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवर्ड्स ने एक रेडियो कार्यक्रम में कहा, ‘‘चौथी बार मामलों में वास्तविक तौर पर वृद्धि हो रही है और संक्रमण के मामलों की संख्या डरावनी है। इसमें कोई शक नहीं है कि हम गलत दिशा में जा रहे हैं और हम जल्दबाजी में जा रहे हैं।’’

लुइसियाना में बृहस्पतिवार को महामारी के 2,843 नए मामले सामने आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, लुइसियाना की महज 36 प्रतिशत आबादी ने ही टीके की दोनों खुराक ली है। राष्ट्रीय तौर पर 56.3 प्रतिशत अमेरिकियों ने टीके की कम से कम एक खुराक ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा