लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के टीकों के निर्यात पर किसी तरह की कोई रोक नहीं: व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: March 12, 2021 09:19 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने बृहस्पतिवार को उन सभी खबरों को खारिज कर दिया, जिसमें उनके द्वारा कोविड-19 टीकों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी।

कुछ खबरों में दावा किया गया था कि अमेरिका ने यूरोपीय संघ को कहा कि उसे कोविड-19 रोधी टीका ‘एस्ट्राजेनिका’ की खेप हाल-फिलहाल में तो नहीं मिलने वाली।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम ‘एस्ट्राजेनिका’ के उत्पाद को खरीदते नहीं है। इसलिए उस पर निर्यात संबंधी कोई रोक नहीं है और अमेरिका के सभी टीका निर्माता अमेरिकी सरकार के साथ अपने अनुबंध की शर्ते पूरी करते हुए अपने उत्पाद कहीं भी निर्यात कर सकते हैं।’’

साकी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने निजी तौर पर और सार्वजनिक तौर पर भी कहा है कि उनकी प्राथमिकता है कि अमेरिकी लोगों को टीका मिले।

साकी ने कहा, ‘‘ यह हमारी पहली प्राथमिकता है। लेकिन साथ ही हम वैश्विक समुदाय के साथ मिलकर इस दिशा में भी काम कर रहे हैं कि दुनियाभर में महामारी को कैसे नियंत्रित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात