लाइव न्यूज़ :

लंदन के निसडन मंदिर ने कोविड-19 का नया टीकाकरण केंद्र खोला

By भाषा | Updated: February 4, 2021 19:16 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, चार फरवरी लंदन में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) द्वारा लगाए जा रहे कोविड-19 टीकों में सहयोग करने के लिए नया टीकाकरण केंद्र खोला है। यह ब्रिटेन के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है जिसे निसडन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने केंद्र का दौरा किया जो मंदिर के सामने स्वामी नारायण स्कूल परिसर में स्थित है और उन्होंने स्थानीय समुदाय के ‘‘साहसिक प्रयासों’’ की प्रशंसा की जिससे लोगों की जिंदगी बचाने में सहयोग मिलेगा।

पटेल ने बुधवार को दौरे में कहा, ‘‘यह साहसिक प्रयास है जिससे लोगों की जिंदगी बच रही है। अगर आप टीका लगवाएंगे तो आपकी जिंदगी बचेगी और यह दूसरे लोगों का भी जीवन बचाएगा।’’

टीका लेने में देश के अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा उदासीनता बरते जाने के खिलाफ अभियान का नेतृत्व भारतीय मूल की मंत्री कर रही हैं।

इन समुदायों द्वारा टीका लेने में अनिच्छा दिखाने पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी चिंता जताई और कहा कि लोगों को जीवन रक्षक टीका पर विश्वास जताना चाहिए।

निसडन मंदिर भी टीके को लेकर संदेहों एवं मिथकों को दूर करने के लिए अभियान चला रहा है। इसका कहना है कि धार्मिक विचार से इसमें कोई संदेह नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना