लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में नीरव मोदी की रिमांड सात जनवरी तक बढ़ाई गयी

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:28 IST

Open in App

लंदन, 29 दिसंबर भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने मंगलवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में 28 दिन पर होने वाली नियमित रिमांड सुनवाई के लिए वीडियो लिंक के माध्यम से पेशी दर्ज कराई, जहां प्रत्यर्पण मामले में सुनवाई पूरी करने के लिए नीरव की रिमांड सात जनवरी तक बढ़ा दी गयी।

करीब दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मामले में वांछित हीरा कारोबारी को भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद पिछले साल ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से 49 वर्षीय नीरव दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।

प्रत्यर्पण मामले में अंतिम सुनवाई अगले साल सात और आठ जनवरी को होनी है, जब डिस्ट्रिक्ट जज गूजी दोनों पक्षों की अंतिम दलीलों पर सुनवाई पूरी करेंगे और कुछ सप्ताह बाद अपना फैसला सुनाएंगे।

जज गूजी ने नंबवर में मामले में अंतिम पूर्ण सुनवाई में सीबीआई तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मुहैया कराये गये कुछ गवाहों के बयानों की स्वीकार्यता के लिए और उसके खिलाफ दलीलों पर सुनवाई की थी और व्यवस्था दी थी कि भगोड़े कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी तथा धनशोधन का प्रथम दृष्टया मामला साबित करने के लिए साक्ष्य व्यापक रूप से स्वीकार्य हैं।

उन्होंने कहा था कि वह खुद को किंगफिशर एयरलाइन्स के पूर्व प्रमुख विजय माल्या के प्रत्यर्पण के मामले में ब्रिटिश अदालत की पहले की व्यवस्थाओं से बंधे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!