लाइव न्यूज़ :

प्रत्यर्पण के खिलाफ दाखिल नीरव मोदी की याचिका पर 14 दिसंबर को सुनवाई होगी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:04 IST

Open in App

लंदन, 20 अक्टूबर दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपी तथा भारत में वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी ने ब्रिटेन से अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील दाखिल की है, जिसपर 14 दिसंबर को लंदन के उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी।

मार्च 2019 में गिरफ्तारी के बाद से दक्षिण-पश्चिम लंदन के वैंड्सवर्थ जेल में सलाखों के पीछे रहने वाले 50 वर्षीय जौहरी मोदी को मानसिक स्वास्थ्य और मानवाधिकारों के आधार पर वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ अपील करने की अनुमति दी गई थी।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मार्टिन चेम्बरलेन ने 9 अगस्त को फैसला सुनाया था कि मोदी की कानूनी टीम द्वारा मोदी के ''गंभीर अवसाद' और ''आत्महत्या के उच्च जोखिम'' के संबंध में प्रस्तुत तर्क सुनवाई के लिये पर्याप्त हैं।

उच्च न्यायालय के एक अधिकारी ने कहा, ''इस मामले पर 14 दिसंबर को सुनवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल