लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 18, 2021 22:48 IST

Open in App

लाहौर, 18 दिसंबर पाकिस्तान की कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने पंजाब प्रांत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से कथित तौर पर संबंधित एक युवती समेत कम से कम नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पंजाब के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर कुल नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से छह आतंकवादी संगठन टीटीपी से संबंधित हैं जबकि शेष आईएस के सदस्य हैं।

सीटीडी के मुताबिक, टीटीपी के चार आतंकवादियों में से रोमनुल्ला खान को मुल्तान से गिरफ्तार किया गया, जबकि सुभानल्लाह, लोकमान शाह और जाम डैड को लाहौर से गिरफ्तार किया गया था।

अन्य दो टीटीपी आतंकवादियों सरताज शान और मुहम्मद वसल को टोबा टेक सिंह से गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 1,815 ग्राम विस्फोटक, 14 फुट सुरक्षा फ्यूज तार और दो डेटोनेटर बरामद किए गए।

आईएस के तीन आतंकवादियों - नदीमुल हसन, मेहरान अल्वी और ऐमान मारिया को क्रमशः चिनियट, खुशाब और लाहौर से गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा