लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में तीन अलग-अलग हमलों में नौ लोगों की मौत : अधिकारी

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:01 IST

Open in App

काबुल, नौ फरवरी (एपी) अफगानिस्तान में मंगलवार को अलग-अलग हमलों में पांच सरकारी कर्मचारियों और चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फिलहाल किसी ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

काबुल के पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता एफ. फरमराज ने बताया कि राजधानी के बाग-ए दाउद इलाके में बंदूकधारियों के हमले में ग्रामीण विकास मंत्रालय के चार कर्मचारी मारे गए।

हमले के घंटों बाद राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि हमले में मैदान वरदाक प्रांत में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यवाहक प्रांतीय निदेशक रेयाज अहमद खलील को निशाना बनाया गया था। मरने वालों में खलील भी शामिल हैं।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने हमले की कड़ी आलोचना की और तालिबान पर हिंसा को बढ़ावा देकर शांति वार्ता में देरी करने का आरोप लगाया। गनी ने कहा, ‘‘उन्होंने दिखा दिया है कि वे शांति में विश्वास नहीं करते हैं।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। काबुल में ही एक अन्य जगह पर कार पर लगाये स्टिकी बम में विस्फोट से एक अन्य सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, कार मंत्रालय की थी और हमले में मंत्रालय का एक ड्राइवर मारा गया है।

प्रांतीय गवर्नर वाहिद कताली ने बताया कि हेरात प्रांत के जेंदा जान जिले में पुलिस का एक वाहन सड़क किनारे लगाए गए बम की चपेट में आ गया। इस विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी जबकि एक घायल हो गया।

वहीं रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उत्तरी फरयाब प्रांत में अफगान सुरक्षा बलों के विशेष अभियान में कम से कम 21 तालिबानी चरमपंथी मारे गए हैं। बयान के अनुसार, प्रांत के अल्मार और कैसर जिले में 18 तालिबान लड़ाके घायल भी हुए हैं।

तालिबान ने मंत्रालय के बयान पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

गौरतलब है कि अफगान सरकार और तालिबान के बीच कतर में महीनों से चल रही शांतिवार्ता में गतिरोध उत्पन्न होने के बाद देश में हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल