लाइव न्यूज़ :

रूस के स्कूल में गोलीबारी में नौ लोगों की मौत, संदिग्ध की गिरफ्तार : रूसी गवर्नर

By भाषा | Updated: May 11, 2021 19:55 IST

Open in App

मास्को, 11 मई (एपी) रूस के कजान शहर में एक बंदूकधारी ने मंगलवार की सुबह एक स्कूल पर हमला कर दिया, जिसमें एक शिक्षक एवं आठवीं कक्षा के सात छात्रों समेत नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि 21 अन्य घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । एक रूसी अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में स्कूल का एक अन्य कर्मचारी शामिल है ।

रूसी मीडिया में जारी वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि श्वेत श्याम ड्रेस में बच्चे स्कूल की इमारत से बाहर भाग रहे हैं । एक अन्य वीडियो में टूटी खिड़कियां और धुआं दिख रहा है जबकि बंदूक चलने की आवाज सुनाई दे रही है। हमले के बाद दर्जनों एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गयी और पुलिस ने इमारत को चारों तरफ से घेर लिया ।

रूसी मीडिया ने खबर दी है कि हमले के दौरान कुछ छात्र स्कूल की इमारत से भाग निकले जबकि गोलीबारी के दौरान अन्य छात्र स्कूल के अंदर फंस गये । अंतत: सभी छात्र-छात्राओं को वहां से निकाल लिया गया और बाद में वे अपने अपने परिवारवालों के साथ घर चले गये ।

अधिकारियों ने कहा कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने मामले में आपराधिक जांच शुरू की है। मास्को से करीब 700 किलोमीटर दूर स्थित कजान में अधिकारियों ने सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए हैं।

रूस के ततारस्तान गणतंत्र के गवर्नर रूस्तम मिन्निखानोव ने बताया कि मंगलवार को हुयी गोलीबारी में आठवीं कक्षा के चार छात्र एवं तीन छात्राओं तथा एक शिक्षक एवं एक अन्य स्कूल कर्मचारी की मौत हो गयी ।

कजान, ततारस्तान की राजधानी है।

मिन्निखानोव ने स्कूल के दौरे के बाद कहा '' हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है, (वह) 19 वर्ष का है। हथियार उसके नाम पर पंजीकृत है। उसके साथी की पुष्टि नहीं हुई है, जांच की जा रही है। ''

ततारस्तान के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस घटना में 21 लोग घायल हुये हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 18 बच्चे हैं जिनमें से छह की हालत नाजुक है जिन्हें गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है।

अधिकारियों ने कजान के स्कूल में हुयी इस गोलीबारी में मारे गये लोगों के सम्मान में बुधवार को एक दिवसीय शोक की घोषणा की है।

रूस के सरकारी आरआईए नोवोस्ती समाचार समिति ने इससे पहले स्थानीय आपात अधिकारियों के हवाले से बताया था गोलीबारी में 11 लोग मारे गए हैं।

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने घटना पर शोक जताया है। उन्होंने इस घटना को देखते हुए रूसी नेशनल गार्ड के प्रमुख विक्टर जोल्टोव को नागरिकों के लिये हथियारों के नियमों की समीक्षा के आदेश दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला