लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में कार बम विस्फोट में नौ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 20, 2020 18:46 IST

Open in App

काबुल, 20 दिसंबर (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को कार बम विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।

अफगानिस्तान के गृह मंत्री मसूद अंदराबी ने घटना स्थल पर पत्रकारों को बताया कि हमले में सांसद खान मोहम्मद वारदाक समेत 20 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। सांसद की स्थिति ठीक है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

यह हमला उस समय हुआ, जब सांसद का काफिला काबुल के खोशल खान इलाके में एक चौराहे से गुजर रहा था। इस विस्फोट के कारण आप-पास खड़े असैन्य वाहनों में आग लग गई और निकटवर्ती इमारतें एवं दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

अभी किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस हमले की निंदा करते हुए राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा कि तालिबान को नागरिकों के विरूद्ध हिंसा रोकनी चाहिए एवं वर्तमान शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए संघर्षविराम को स्वीकार करना चाहिए।

वैसे गनी के बयान में सीधे तालिबान को इस कार बम हमले के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

काबुल में हालिया महीनों में हुए हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह ने ली है।

नाटो और प्रांतीय अधिकारियों के अनुसार, आईएस ने अफगानिस्तान में एक प्रमुख अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रॉकेट से शनिवार को किए गए हमले की भी जिम्मेदारी ली थी। उस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था।

दक्षिणी हेलमंद प्रांत से प्राप्त एक अन्य खबर के अनुसार अफगान रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में इस बात की पुष्टि की कि सेना की चौकी पर कार बम हमले का प्रयास किया गया लेकिन हमलावर की पहचान कर ली गयी और उसे सैनिकों ने उसे मार गिराया। नवा जिले की इस घटना में दो सैनिक मामूली रूप से घायल हुए हैं।

हेलमंद के हमले की भी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

उल्लेखनीय है कि दो दशक से जारी युद्ध की समाप्ति के लिए कतर में अफगान सरकार और चरमपंथी तालिबान के वार्ताकारों के बीच जारी वार्ता के बावजूद हाल के महीनों में अफगानिस्तान में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना