लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से रॉकेटों के हमले में अफगानिस्तान नौ लोगों की मौत, 50 घायल

By भाषा | Updated: August 1, 2020 05:44 IST

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने स्पिनबोल्डक में रॉकेट दागे, जिनमें नौ लोगों की मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। वहीं पूर्वी लोगार प्रांत में आत्मघाती बम हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई

पाकिस्तान ने अपनी दक्षिण पश्चिमी सीमा से अफगानिस्तान के एक सीमावर्ती शहर पर रॉकेट दागे, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह दावा किया। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने कहा कि अफगान सीमा रक्षकों ने पहले हमला किया।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने गुरुवार को स्पिनबोल्डक में रॉकेट दागे, जिनमें नौ लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अफगान बलों ने ‘‘निर्दोष आम नागरिकों’’ और पाकिस्तानी बलों पर ‘‘बिना उकसावे के गोलीबारी’ की जिसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान ने कहा कि बाद में सैन्य एवं राजनयिक माध्यमों से तनाव कम किया गया। 

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में नौ की मौत

अफगानिस्तान के पूर्वी लोगार प्रांत में गुरुवार को आत्मघाती बम हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई तथा 40 लोग घायल हो गए। यह हमला प्रांत की राजधानी पुल-ए-आलम में एक पुलिस जांच चौकी को निशाना बनाकर किया गया था। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने पहले कहा कि हमले की चपेट में आए ज्यादातर लोग आम नागरिक हैं लेकिन बाद में बताया कि मारे गए छह लोग पुलिसकर्मी तथा तीन आम नागरिक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हमले में ज्यादा संख्या में आम नागरिक घायल हुए हैं।

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता शाहपुर अहमदजई ने बताया कि हमले में मारे गए आम लोग वे हैं जो कार में सवार थे और चौकी पर जांच के लिए रुके थे। मृतकों के अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं। प्रांतीय परिषद के प्रमुख ने कहा कि हमले में 15 लोगों की मौत हुई है। जिस अस्पताल में पीड़ितों को लाया गया, वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बम हमले में घायल कई बच्चे भी यहां लाए गए।

ईद उल अजहा से एक दिन पहले हुए इस हमले की तालिबान ने जिम्मेदारी नहीं ली है। त्योहार को देखते हुए तालिबान ने तीन दिन के संघर्षविराम की घोषणा की थी। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि संघर्ष विराम जारी है। उन्होंने हमले के लिए खुफिया एजेंसियों को दोष दिया और कहा कि वे चाहती हैं कि अफगानिस्तान में लड़ाई जारी रहे।

टॅग्स :पाकिस्तानअफगानिस्तानबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला