लाइव न्यूज़ :

डोमिनिकन गणराज्य में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, संगीतकार हर्नांडेज़ सहित नौ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 16, 2021 10:33 IST

Open in App

सेंटो डोमिंगो, 16 दिसंबर (एपी) डोमिनिकन गणराज्य में एक छोटा विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। प्यूर्टो रिको के संगीतकार जोस एंजेल हर्नांडेज़ की भी दुर्घटना में जान चली गई।

विमानन कम्पनी ‘हेलिडोसा एविएशन ग्रुप’ ने ट्वीट किया कि ‘गल्फस्ट्रीम’ विमान में चालक दल के दो सदस्य और सात यात्री सवार थे।

कम्पनी ने बताया कि विमान ने एल हिगुएरो हवाई अड्डे से मियामी के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ मिनट बाद ही डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सेंटो डोमिंगो में लास अमेरिकास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश में वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

कम्पनी ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि आखिर पायलट ने विमान कुछ ही मिनट बाद उतारने का फैसला क्यों किया या दुर्घटना किस कारण हुई।

हादसे के बाद हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया और कई उड़ानें रद्द की गईं।

हादसे में प्यूर्टो रिको के संगीतकार जोस एंजेल हर्नांडेज़ (38) की भी जान चली गई।

हर्नांडेज़ ने ‘‘ते बोते’’ जैसे कई लैटिन गीत बनाए। इनके अलावा उन्होंने ‘ला जीपेटा’, ‘वाओ रिमिक्स’ जैसे गीत भी बनाए।

‘हेलिडोसा एविएशन ग्रुप’ ने बताया कि हर्नांडेज़ अपने छह रिश्तेदारों और सहकर्मियों के साथ विमान में यात्रा कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला