लाइव न्यूज़ :

चीन के अवैध विदेशी एजेंट के तौर पर काम करने के लिए नौ लोग आरोपित

By भाषा | Updated: July 22, 2021 21:52 IST

Open in App

वॉशिंगटन, 22 जुलाई न्यूयॉर्क में एक संघीय ग्रैंड ज्यूरी ने बृहस्पतिवार को नौ लोगों को बिना औपचारिक पंजीकरण के चीन के विदेशी एजेंट के तौर पर काम करने के लिए आरोपित किया।

नौ लोगों में से दो पर न्याय में बाधा डालने और न्याय को बाधित करने के लिए षड्यंत्र रचने की खातिर भी आरोपित किया है।

आरोप के मुताबिक ये लोग चीन के एजेंट के तौर पर काम करते थे और अवैध एवं गोपनीय तरीके से अमेरिका के कुछ निवासियों का उत्पीड़न करते थे एवं धमकी देते थे ताकि उन्हें चीन लौटने के लिए मजबूर कर सकें। यह जानकारी ईस्टर्न डिस्ट्रिक ऑफ न्यूयॉर्क के कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी जैकलीन एम. कासुलिस ने दी।

उन्होंने कहा, ‘‘गैर पंजीकृत, विदेश के किसी एजेंट को अमेरिका की धरती पर गोपनीय तरीके से अमेरिकी निवासियों की निगरानी करने की अनुमति नहीं है और उनके अवैध आचरण पर अमेरिकी कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।’’

अभियोग पत्र के मुताबिक नौ लोगों ने जॉन डो एवं उनके परिवार को धमकी देने, उत्पीड़न करने और निगरानी करने में एक अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत हिस्सा लिया ताकि ‘‘ऑपरेशन फॉक्स हंट’’के तहत उन्हें चीन लौटने के लिए बाध्य किया जा सके। यह चीन के जनसुरक्षा मंत्रालय की पहल है जो चीन के कथित ‘‘भगोड़े’’ नागरिकों का पता लगाकर उन्हें अमेरिका सहित विदेशों से वापस लाने का प्रयास करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल