लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में बम लगाने की साजिश रचने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 6, 2021 11:53 IST

Open in App

हांगकांग, छह जुलाई (एपी) हांगकांग पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने विस्फोटक बनाने और शहर में बम लगाने की साजिश का भंडाफोड़ करने के बाद, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

हांगकांग में राजनीतिक विभाजनकारी समय के बीच यह गिरफ्तारी हुई है। करीब दो साल पहले यहां हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने शहर को हिलाकर रख दिया था। यह विरोध प्रदर्शन महीनों चला था।। पिछले सप्ताह, हांगकांग के एक व्यक्ति ने खुद को मारने से पहले एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमला कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए नौ लोगों में से छह माध्यमिक विद्यालय के छात्र हैं। ये लोग एक छात्रावास में विस्फोटक ‘ट्राईएसीटोन ट्राइपरॉक्साइड’ (टीएटीपी) बनाने की कोशिश कर रहे थे। उनकी योजना यह टीएटीपी शहर की अदालतों, क्रॉस-हार्बर सुरंग, रेलवे स्टेशनों, सड़क पर कूड़ेदान में लगाने की थी, ‘‘ ताकि समाज को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाया जा सके।’’

हांगकांग पुलिस के राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक ली क्वाई-वाह ने बताया कि गिरफ्तार किए लोगों में पांच पुरुष और चार महिलाएं हैं, जिनकी उम्र 15 से 39 साल के बीच है। टीएटीपी बनाने के लिए प्रयुक्त उपकरण और कच्चा माल भी बरामद किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब