लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के ओहियो में बंदूकधारी ने 9 लोगों को उतारा मौत के घाट, शूटर की भी मौत

By स्वाति सिंह | Updated: August 4, 2019 14:30 IST

इससे पहले शनिवार को अमेरिका में टेक्सास में एक शूटर ने 20 लोगों की हत्या कर दी। असॉल्ट राइफल से लैस एक बंदूकधारी ने वॉलमार्ट के एक स्टोर में खरीदारी कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। 

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को अमेरिका में टेक्सास में एक शूटर ने 20 लोगों की हत्या कर दी। पिछले सप्ताह के अंत में कैलिफोर्निया में इसी तरह लोगों के समूह पर गोलियां चलाई गईं थी।

अमेरिका में आए दिन हो रहीं गोलीबारी की घटनाओं के बीच रविवार को ओहियो में एक बंदूकधारी ने नौ लोगों को मौत के घाट उतार दिया। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद शूटर की भी मौत हो गई है। 

इससे पहले शनिवार को अमेरिका में टेक्सास में एक शूटर ने 20 लोगों की हत्या कर दी। असॉल्ट राइफल से लैस एक बंदूकधारी ने वॉलमार्ट के एक स्टोर में खरीदारी कर रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। 

पुलिस इसे संभवत: “घृणा अपराध” का मामला मान रही है वहीं बंदूक से हिंसा की इस “महामारी” को खत्म करने के लिए नये सिरे से आवाजें उठने लगी हैं। अमेरिका के वॉलमार्ट स्टोर में एक हफ्ते के भीतर गोलीबारी की यह दूसरी घटना हुई है। 

इससे पहले पिछले सप्ताह के अंत में कैलिफोर्निया में इसी तरह लोगों के समूह पर गोलियां चलाई गईं थी। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है जबकि अधिकारी एक चरमपंथी घोषणापत्र की पड़ताल कर रहे हैं जिसे कथित तौर पर बंदूकधारी ने लिखा है। फोन के कैमरों से बनाए गए वीडियो में स्टोर के पार्किंग वाले इलाके में कई शव बिखरे नजर आ रहे हैं। 

एक वीडियो में भयभीत खरीददार जान बचा कर स्टोर से बाहर की ओर भागते दिख रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे कायरतापूर्ण कृत्य बता कर इसकी निंदा की है और कहा है कि मासूम लोगों की हत्या को किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। ट्रंप ने ट्वीट किया, “टेक्सास के अल पासो में आज हुई गोलीबारी न सिर्फ त्रासदी भरी है, यह कायरतापूर्ण हरकत है।” 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा