लाइव न्यूज़ :

म्यामांर के शहर में बम हमले में नौ घायल

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:57 IST

Open in App

बैंकाक, 27 अक्टूबर (एपी) म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में बुधवार दोपहर को एक व्यस्त सरकारी कार्यालय के पास बम हमले में कम से कम नौ लोग घायल हो गये।

चश्मदीदों ने बताया कि मांडले में सड़क परिवहन प्रशासन विभाग के निकटवर्ती क्षेत्र में दो धमाके हुए जिससे 14गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने गुमनाम रखने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि मीडिया से बातचीत करने पर सुरक्षाबलों द्वारा निशाना बनाये जाने का उन्हें डर है।

हतरनी शाय बचाव दल के एक सदस्य ने बताया कि प्रारंभिक धमाके में चार लोग घायल हो गये तथा इस धमाके के बाद उनकी टीम एवं एक और टीम पहुंची तब दूसरे धमाके में पांच और घायल हो गये।

ये बचाव टीम आमतौर पर परमार्थ संगठन होती हैं जो दक्षिण पूर्व एशिया के कई हिस्सों में नजर आती हैं।

ऐसा लगता है कि देश के सैन्यशासन के विरोधी उग्रवादियों का यह हाईप्रोफाइल हमला है। सोशल मीडिया एवं विपक्ष से सहानुभूति रखने वाली खबरियां वेबसाइटों पर अन्य हमलों की भी खबर है।

म्यांमार के शहरों में गोलीबारी एवं बम धमाके तथा दूर-दराज के क्षेत्रों में संघर्ष रोजमर्रा की घटनाएं हो गयी हैं। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने एवं प्रेक्षकों ने कहा कि फरवरी में सत्ता पर सेना के काबिज होने के बाद फैली अशांति गृहयुद्ध की ओर बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल