लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की स्पेलिंग बी प्रतिस्पर्धा के अंतिम 11 प्रतिभागियों में से नौ भारतीय-अमेरिकी

By भाषा | Updated: June 29, 2021 12:12 IST

Open in App

(ललित के झा)

वॉशिंगटन, 29 जून अमेरिका में इस साल आयोजित होने वाली ‘स्पेलिंग बी’ प्रतिस्पर्धा के लिए चुने गए अंतिम 11 प्रतिभागियों में नौ भारतीय-अमेरिकी हैं, जो इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में इस छोटे जातीय समुदाय के बच्चों के प्रभुत्व को दर्शाता है।

एक बयान में सोमवार को बताया गया कि 11 प्रतिभागी आठ जुलाई को ‘2021 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी फाइनल्स’ के दौरान खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होंगे।

बी के कार्यकारी निदेशक डॉ जे माइकल डर्निल ने कहा, ‘‘ ‘2021 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ के अंतिम चरण में पहुंचने वाले प्रतिभागियों की घोषणा करना हमारे लिए गौरव की बात है। इन प्रतिभागियों ने चरण दर चरण हर स्तर पर अपनी योग्यता साबित की। हम उत्सुक हैं कि हमें उनके ज्ञान और कड़ी मेहनत को देखने का मौका मिलेगा।’’

इस साल की प्रतियोगिता के अंतिम दौर की मेजबानी फ्लोरिडा के ऑरलैंडो के पास वॉल्ट डिज़्नी वर्ल्ड रिज़ॉर्ट में ईएसपीएन वाइड वर्ल्ड ऑफ़ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में की जाएगी और ईएसपीएन 2 पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

पिछले 20 वर्षों से स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में भारतीय-अमेरिकियों का दबदबा रहा है, जबकि वे अमेरिका की आबादी का केवल एक प्रतिशत ही हैं। इस प्रतियोगिता को 2020 में कोरोनावायरस महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?