लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के बाद निकी हेली ने चीन पर लगाया आरोप, बोलीं- चीन छुपा रहा कोरोना के असली आंकड़े

By भाषा | Updated: April 3, 2020 10:00 IST

अमेरिकी नेता निक्की हेली ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों संबंधी चीन के आधिकारिक आंकड़ों की सत्यता पर संदेह जताते हुए कहा कि ‘‘स्पष्ट रूप से ये सटीक नहीं हैं।’’ उन्होंने यह टिप्पणी उन खबरों के बीच दी है कि सीआईए ने व्हाइट हाउस को चीन द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों पर भरोसा न करने की सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देहेली ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘चीन जैसे 1.5 अरब की आबादी वाले देश में कोरोना वायरस के केवल 82,000 मामले आए और 3,300 लोगों की मौत हुई। यह साफ तौर पर सच नहीं हैं।’’अमेरिका में संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 2,40,000 के पार चली गई और इस संक्रमण के कारण 5,800 लोगों की मौत हो गई है

वाशिंगटन। भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों संबंधी चीन के आधिकारिक आंकड़ों की सत्यता पर संदेह जताते हुए कहा कि ‘‘स्पष्ट रूप से ये सटीक नहीं हैं।’’ उन्होंने यह टिप्पणी उन खबरों के बीच दी है कि सीआईए ने व्हाइट हाउस को चीन द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों पर भरोसा न करने की सलाह दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी बुधवार को पत्रकारों से कहा था कि उन्हें चीन के आंकड़ों पर भरोसा नहीं है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत हेली ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘चीन जैसे 1.5 अरब की आबादी वाले देश में कोरोना वायरस के केवल 82,000 मामले आए और 3,300 लोगों की मौत हुई। यह साफ तौर पर सच नहीं हैं।’’ गौरतलब है कि अमेरिका में संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 2,40,000 के पार चली गई और इस संक्रमण के कारण 5,800 लोगों की मौत हो गई है। हेली ने कहा, ‘‘चीन बाकी दुनिया को विषाणु से लड़ने में मदद करने के बजाय अपनी साख की अधिक चिंता करता है।’’

ऐसी खबरें आई हैं कि सीआईए चीन में कोविड-19 के आंकड़ों का स्वतंत्र आकलन कर रहा है और उसने व्हाइट हाउस को चीन द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों पर भरोसा न करने की सलाह दी है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, मुख्य भूभाग पर कोविड-19 के कुल 81,589 मामले दर्ज किए गए और बुधवार तक इस बीमारी से 3,318 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने बुधवार को पत्रकारों से कहा था कि चीनी आंकड़ों की पुष्टि करने का कोई तरीका नहीं है।म्मी

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाचीनडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल