'शैतान शूज' के लॉन्च पर विवाद, इन जूतों को बनाने में इंसान के खून का भी इस्तेमाल, नाइकी ने ठोका मुकदमा

By विनीत कुमार | Updated: March 31, 2021 11:36 IST2021-03-31T11:15:11+5:302021-03-31T11:36:57+5:30

MSCHF नाम की कंपनी ने 'शैतान शूज' के नाम से एक खास जूता लॉन्च किया है, जिस पर विवाद हो रहा है। नाइकी ने भी कंपनी पर मुकदमा ठोका है।

Nike lawsuit against MSCHF for Satan Shoes that have a drop of human blood | 'शैतान शूज' के लॉन्च पर विवाद, इन जूतों को बनाने में इंसान के खून का भी इस्तेमाल, नाइकी ने ठोका मुकदमा

'शैतान शूज' जिसमें हैं इंसान का खून (फोटो- ट्विटर)

HighlightsMSCHF नाम की कंपनी ने लॉन्च की है 'शैतान शूज' नाम के जूतों की एक सीरीज कंपनी के अनुसार हर जूते को बनाने में इंसानी खून के एक बूंद का भी इस्तेमाल किया गया हैजूते पर बाइबल के एक ल्यूक का जिक्र होने से मचा है विवाद, सोशल मीडिया पर हो रही है आलोचना

फूटवियर बनाने वाली अमेरिकी कंपनी नाइकी ने ब्रूकलिन की कंपनी MSCHF पर खास 'शैतान शूज' तैयार करने को लेकर मुकदमा ठोका है। MSCHF ने 29 मार्च को ही 666 जोड़ी 'शैतान शूज' रिलीज किए थे, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। कंपनी ने ये जूते मशहूर रैपर लिल नास के साथ मिलकर रिलीज किए थे। 

इस जूते में नाइकी के लोगो 'Swoosh' चिह्न का भी इस्तेमाल किया गया है। नाइकी का आरोप है कि उससे बिना इजाजत या साझीदारी के उसके लोगो जूते पर लगाए गए हैं। 'शैतान शूज' की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा पिछले कुछ दिनों से हो रही है।

शैतान शूज को लेकर और क्या है विवाद

सोशल मीडिया पर 'शैतान शूज' को लेकर सबसे ज्यादा आलोचना हो रही है। दरअसल जूते पर उल्टा क्रॉस का निशान बना है। साथ ही पेंटाग्राम (पंचकोण) का भी निशान बना है। इसके अलावा बाइबल के ल्यूक 10:18 का जिक्र है। कई यूजर्स इसे परेमश्वर के वचन का अपमान बता रहे हैं। 

इस जूते को बनाने वाली कंपनी के अनुसार इसमें इंसानी खून के एक बूंद का भी इस्तेमाल किया गया है। इसकी 666 जोड़ी लॉन्च की गई है। मान्यताओं में इस संख्या को भी शैतान का चिह्न कहा गया है। इस जूते की कीमत 1018 डॉलर रखी गई है। भारतीय रुपयों में इसकी कीमत करीब 75 हजार है।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब MSCHF ने ऐसे विवादित प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इससे पहले भी कई अजीबोगरीब प्रयोग कंपनी करती रहे है। इससे पहले 'जीसस शूज' पर भी साल 2019 में ऐसे ही विवाद हुआ था। उस समय जूते को लेकर कहा गया था कि इसे बनाने में जॉर्डान नदी से लाया गया 'पवित्र जल' भी इस्तेमाल किया गया है।

Web Title: Nike lawsuit against MSCHF for Satan Shoes that have a drop of human blood

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे