लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में इस्लामिक जिहादियों ने संयुक्त राष्ट्र के हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की, दो की जान गई, मृतकों में पांच वर्षीय बच्चा भी शामिल

By भाषा | Updated: July 6, 2020 13:26 IST

उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में जिहादी हिंसा के कारण करीब 19 लाख लोग विस्थापित हुए हैं और संयुक्त राष्ट्र विश्व भोजन कार्यक्रम ने चेताया है कि यहां करीब 30 लाख लोग भुखमरी की मार झेल रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को हुए इस हमले की हालांकि अभी तक किसी ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है।संचालक एडवर्ड कैलन ने कहा कि मृतकों में पांच वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है।

डकारः उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में सप्ताहांत में संदिग्ध इस्लामिक जिहादियों ने संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने हमले के लिए कट्टरपंथी समूह बोको हराम से जुड़े आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया और इसके कड़े परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी। राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, ‘‘ बोको हराम के आतंकवादी स्पष्ट रूप से पूरी तरह पिछड़ चुके हैं और अब मासूम नागरिकों, संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़ा रहे हैं।

यह अपनी नाकामी को छुपाने और खुद को मजबूत दिखाने की उनकी निराशा को प्रदर्शित करता है।’’ उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में सहायता समूहों की सुरक्षा हमेशा से ही एक चिंता का विषय रहा है, जहां बोको हराम करीब एक दशक से मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का अपहरण और उनकी हत्या कर रहा है।

शनिवार को हुए इस हमले की हालांकि अभी तक किसी ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार संचालक एडवर्ड कैलन ने कहा कि मृतकों में पांच वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है। चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और हमले के समय हेलीकॉप्टर में कोई सहायता कर्मी सवार नहीं था।

उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में जिहादी हिंसा के कारण करीब 19 लाख लोग विस्थापित हुए हैं और संयुक्त राष्ट्र विश्व भोजन कार्यक्रम ने चेताया है कि यहां करीब 30 लाख लोग भुखमरी की मार झेल रहे हैं। 

टॅग्स :नाइजीरियासंयुक्त राष्ट्रअमेरिकाआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल