नाइजीरिया : जेल पर बंदूकधारियों के हमले के दौरान कई कैदी फरार

By भाषा | Updated: October 23, 2021 17:03 IST2021-10-23T17:03:31+5:302021-10-23T17:03:31+5:30

Nigeria: Several prisoners escaped during gunmen attack on prison | नाइजीरिया : जेल पर बंदूकधारियों के हमले के दौरान कई कैदी फरार

नाइजीरिया : जेल पर बंदूकधारियों के हमले के दौरान कई कैदी फरार

लागोस, 23 अक्टूबर (एपी) दक्षिण-पश्चिम नाइजीरिया की एक जेल पर बंदूकधारियों ने हमला कर दर्जनों कैदियों को रिहा करा लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को एसोसिएटेड प्रेस को यह जानकारी दी।

अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में जेल पर हमला कर कैदियों को रिहा कराने की इस साल यह तीसरी घटना है। इस प्रकार की घटनाओं ने पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया में जेलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

नाइजीरिया में पिछले एक वर्ष के दौरान इसी प्रकार पुलिस थानों पर भी हमले की घटनाएं सामने आई हैं।

नाइजीरिया के ओयो प्रांत में ओयो सुधार केंद्र के प्रवक्ता ओलानरेवाजू अंजोरिन ने एपी को बताया कि बंदूकधारियों ने शुक्रवार देर रात जेल पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

नाइजीरिया के जेल विभाग अधिकारी फ्रांसिस एनोबोर ने भी इस घटना की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि केवल 2021 में जेल तोड़ने की घटनाओं में अब तक दो हजार से अधिक कैदी फरार हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nigeria: Several prisoners escaped during gunmen attack on prison

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे