नाइजीरियाः पुल के नीचे बस, चालक ने नियंत्रण खोया, 22 एथलीटों की सड़क दुर्घटना में मौत, कई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2025 22:27 IST2025-06-01T22:26:48+5:302025-06-01T22:27:38+5:30

गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और 30 से अधिक यात्रियों को ले जा रही बस कानो-जारिया एक्सप्रेसवे पर चिरोमावा पुल से नीचे गिर गई

Nigeria Road accident kills 22 athletes returning  sports festival Bus under bridge, driver lost control many injured | नाइजीरियाः पुल के नीचे बस, चालक ने नियंत्रण खोया, 22 एथलीटों की सड़क दुर्घटना में मौत, कई घायल

file photo

Highlightsशनिवार को हुई इस दुर्घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।एथलीटों ने पिछले सप्ताह दक्षिणी राज्य ओगुन में नाइजीरियाई राष्ट्रीय खेल महोत्सव में भाग लिया था।दुर्घटना में जीवित बचे लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

अबुजाः नाइजीरिया के कानो राज्य में एक बस के पुल से नीचे गिरने से कम से कम 22 एथलीटों की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए। राज्य के गवर्नर ने यह जानकारी दी। गवर्नर ने बताया कि बस में सवार एथलीट खेल महोत्सव में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। शनिवार को हुई इस दुर्घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

इन एथलीटों ने पिछले सप्ताह दक्षिणी राज्य ओगुन में नाइजीरियाई राष्ट्रीय खेल महोत्सव में भाग लिया था। कानो के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और 30 से अधिक यात्रियों को ले जा रही बस कानो-जारिया एक्सप्रेसवे पर चिरोमावा पुल से नीचे गिर गई।

दुर्घटना में जीवित बचे लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यूसुफ ने बताया कि कोच और खेल अधिकारियों के साथ बस में सवार एथलीट खेल महोत्सव में कानो का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। हर दो वर्ष में आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव में देश के 35 राज्यों के एथलीट भाग लेते हैं।

गवर्नर ने सोमवार को राज्य के लिए शोक दिवस घोषित किया है। कानो के डिप्टी गवर्नर अमीनू ग्वारजो ने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सहायता के रूप में एक मिलियन नाइरा (लगभग 630 अमेरिकी डॉलर) और खाद्य आपूर्ति दी जाएगी।

Web Title: Nigeria Road accident kills 22 athletes returning  sports festival Bus under bridge, driver lost control many injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे