लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में जेल पर बंदूकधारियों ने मशीन गन और ग्रेनेड से किया हमला, 1800 से अधिक कैदी भागे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 6, 2021 17:52 IST

Nigeria jail attack:अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने उसी दौरान कई सरकारी इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया।

Open in App
ठळक मुद्दे हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है। नाइजीरिया के पुलिस महानिरीक्षक ने अलगाववादियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।आबिया राज्य के गवर्नर ने वहां के दो कस्बों में रात का कर्फ्यू लगा दिया।

Nigeria jail attack: पश्चिमी अफ्रीकी देश दक्षिणी नाइजीरिया में सबसे बड़ा जेल ब्रेक कांड हुआ है। भारी सशस्त्र गिरोह द्वारा विस्फोटकों का इस्तेमाल करने के बाद 1,800 से अधिक कैदी फरार हो गए हैं।

दक्षिणपूर्वी नाइजीरिया में हमलावरों ने एक जेल पर निशाना साधते हुए मशीन गन और ग्रेनेड से रातभर हमले किए। प्राधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। स्थानीय निवासी उचे ओकाफोर ने बताया कि इमो राज्य के ओवेरी कस्बे में देर रात दो बजे हमले आरंभ हुए, जो दो घंटे चले।

हमलावरों ने इमो राज्य में ओवेरी जेल में विस्फोट किया। इमो राज्य सुधार सेवा के प्रवक्ता जेम्स मैडुगा ने बताया, "मैं पुष्टि कर सकता हूं कि नाइजीरियन करेक्टिव सर्विस के इमो स्टेट कमांड पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया था।" सुधार प्राधिकरण ने कहा कि हमलावरों ने पिकअप ट्रक और बसों में आग लगाने से पहले पहुंच गए।

प्राधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने अन्य अनेक पुलिस एवं सैन्य इमारतों पर भी हमले किए। नाइजीरिया जेल के प्रवक्ता फ्रांसिस एनोबोर ने कहा, ‘‘भागे कैदियों को फिर से गिरफ्तार करने के प्रयास जोर-शोर से किए जा रहे हैं।’’ पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने मशीन गन, ग्रेनेड और आईईडी से हमले किए।

दक्षिण पूर्वी नाइजीरिया में दो सप्ताह पहले भी हिंसा हुई थी। उस समय चार पुलिस थानों, सुरक्षा चौकियों और जेल के वाहनों पर हमलों में कम से कम 12 सुरक्षा अधिकारी मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली थी, लेकिन नाइजीरिया के पुलिस महानिरीक्षक ने क्षेत्र में सक्रिय अलगाववादी ‘ईस्टर्न सिक्योरिटी नेटवर्क’ को जिम्मेदार ठहराया था।

किसी भी समूह ने हमले के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं किया, हालांकि राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने हमले को "अराजकतावादियों" द्वारा किया गया "आतंकवाद का कार्य" कहा और सुरक्षा बलों से हमलावरों और फरार बंदियों को पकड़ने का आग्रह किया।

टॅग्स :नाइजीरियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?