नाइजीरिया: बंदूकधारियों ने तीन महीने बाद कुछ छात्रों को मुक्त किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 11:15 IST2021-08-27T11:15:18+5:302021-08-27T11:15:18+5:30

Nigeria: Gunmen free some students after three months | नाइजीरिया: बंदूकधारियों ने तीन महीने बाद कुछ छात्रों को मुक्त किया

नाइजीरिया: बंदूकधारियों ने तीन महीने बाद कुछ छात्रों को मुक्त किया

लागोस (नाइजीरिया), 27 अगस्त (एपी) उत्तरी नाइजीरिया के एक स्कूल से मई में अगवा किए गए कुछ बच्चों को बंदूकधारियों ने मुक्त कर दिया है। इनमें से कुछ की उम्र पांच साल के आसपास है। स्कूल के प्रधानाध्यापक अबुबकर गरबा अलहसन ने बृहस्पतिवार की रात को द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि मुक्त हुए छात्र राज्य की राजधानी मिन्ना के रास्ते में हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि वह मुक्त किए गए छात्रों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते।अधिकारियों ने कहा है कि नाइजर राज्य में सालिहू टांको इस्लामिक स्कूल पर मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने हमला किया था, जिसमें कई शिक्षकों और 136 बच्चों का अपहरण कर लिया गया था। अलहसन ने उनकी रिहाई का ब्योरा नहीं दिया। नाइजर के गवर्नर कार्यालय की पुलिस की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। इससे पहले खबरें थीं कि अपहरणकर्ताओं ने बच्चों की रिहाई के लिए फिरौती मांगी है और अभिभावक इसका इंतजाम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही स्थानीय मीडिया की खबर में एक अभिभावक को यह कहते हुए उद्धृत किया गया था कि अपहरणकर्ताओं के कब्जे में छह बच्चों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nigeria: Gunmen free some students after three months

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे