लाइव न्यूज़ :

Nigeria Crime News: घरों पर हमला कर 100 लोगों को किया अगवा, 10 दिन पहले ही 300 स्कूली बच्चों को किया था अपहरण, क्या है मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2024 12:25 IST

Nigeria Crime News: प्रांतीय असेंबली में काजुरू का प्रतिनिधित्व करने वाले उस्मान दलामी स्टिंगो ने कहा कि हथियारों से लैस बदमाशों ने शनिवार और रविवार को कडुना राज्य के काजुरु परिषद क्षेत्र में रहने वाले समुदायों पर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब दो सप्ताह पहले कडुना से लगभग 300 स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया गया था।नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी व मध्य क्षेत्रों में सामूहिक हत्याओं और अपहरणों को अंजाम देने वाले लुटेरों के समूहों का हाथ बताया जा रहा है।अधिकांश लुटेरे पूर्व में भी स्थानीय समुदायों के साथ संघर्ष में शामिल रहे हैं।

Nigeria Crime News:नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम इलाके में स्थित दो गांवों पर सशस्त्र गिरोहों ने इस सप्ताहांत हमला कर कम से कम 100 लोगों को उनके घरों से अगवा कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। प्रांतीय असेंबली में काजुरू का प्रतिनिधित्व करने वाले उस्मान दलामी स्टिंगो ने कहा कि हथियारों से लैस बदमाशों ने शनिवार और रविवार को कडुना राज्य के काजुरु परिषद क्षेत्र में रहने वाले समुदायों पर हमला किया। करीब दो सप्ताह पहले कडुना से लगभग 300 स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया गया था।

घटना के पीछे नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी व मध्य क्षेत्रों में सामूहिक हत्याओं और अपहरणों को अंजाम देने वाले लुटेरों के समूहों का हाथ बताया जा रहा है। अधिकांश लुटेरे पूर्व में भी स्थानीय समुदायों के साथ संघर्ष में शामिल रहे हैं। दूरदराज के गांवों में सुरक्षा बलों की अनुपस्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए स्टिंगो ने कहा, ''आस-पास के इलाकों में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है।'' उन्होंने कहा कि क्षेत्र में गिरफ्तारियां न के बराबर होती हैं। 

टॅग्स :नाइजीरियासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल